राजौंद अनाज मंडी में औने- पौने दामों में खरीदी जा रही है धान
अनाज मंडी में किसानों की धान की खरीद न होने से किसानों ने रोष जताया है। किसानों का कहना है कि खरीद एजेंसियों द्वारा धान की खरीद 17 प्रतिशत नमी तक ही खरीद रही है।
संवाद सहयोगी, राजौंद: अनाज मंडी में किसानों की धान की खरीद न होने से किसानों ने रोष जताया है। किसानों का कहना है कि खरीद एजेंसियों द्वारा धान की खरीद 17 प्रतिशत नमी तक ही खरीद रही है। जिससे कई किसानों की धान 17 प्रतिशत से अधिक नमी वाली धान की फसल नहीं खरीदी जा रही। किसान सुखपाल, नरेंद्र, बलवान, जयबीर, कंवरपाल राणा ने बताया कि खरीद एजेंसी द्वारा 17 प्रतिशत से अधिक नमी वाली फसल की खरीद नहीं की जा रही है। किसानों ने कहा कि नमी का बहाना बनाकर उनकी धान नहीं खरीदी जा रही। जिस कारण वह पिछले कई दिनों में मंडी में दिन रात बैठने को विवश है। मार्केट कमेटी सचिव ओमप्रकाश ने बताया कि धान की खरीद बराबर हो रही है। शनिवार को भी खरीद एजेंसी वेयर हाउस द्वारा 3500 क्विंटल धान की खरीद की गई है।