शिक्षा विभाग से 31 निजी स्कूलों की मान्यता संबंधी फाइलें गुम
शिक्षा विभाग के कार्यालय से 31 स्कूलों की मान्यता संबंधी दस्तावेजों की फाइलें गुम हो गई है। इन फाइलों के गुम होने के बाद यह मामला थाने पहुंच चुका है। जिसमें विभाग ने केवल गुमशुदगी की ही रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
जागरण संवाददाता, कैथल :
शिक्षा विभाग के कार्यालय से 31 स्कूलों की मान्यता संबंधी दस्तावेजों की फाइलें गुम हो गई है। इन फाइलों के गुम होने के बाद यह मामला थाने पहुंच चुका है। जिसमें विभाग ने केवल गुमशुदगी की ही रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इसमें लापरवाही करने वालों की जानकारी होने के बाद भी शिक्षा विभाग मौन बैठा है। केवल गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाकर यह मामला पुलिस पर छोड़ दिया गया है। जबकि दस्तावेजों से छेड़खानी करने वालों पर विभाग की ओर से भी कार्रवाई की जानी चाहिए।
सीएम विडो में पहुंची शिकायत तो हुआ भंडाफोड़ :
शिक्षा विभाग से 31 निजी स्कूलों से फाइलें गुम होने के मामले का भंडाफोड़ उस समय हुआ, जब कुछ निजी स्कूलों की मान्यता को लेकर सीएम विडो लगाई गई थी। हालांकि इसमें यह स्कूल नहीं है, जिनकी फाइलें गुम हुई है। जब नए शिक्षा अधिकारी ने चार्ज संभाला तो सीएम विडो की शिकायत के दौरान रिकार्ड खंगाला गया तो इसकी जानकारी विभाग के अधिकारी को मिली। इसके बाद विभाग की ओर से नई अनाज मंडी चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।
इन स्कूलों का रिकार्ड है गायब
1. आर्य गर्ल्स हाई स्कूल, कैथल।
2. ब्रह्मपुत्र हाई स्कूल, ढांड।
3. बीआरडीएम स्कूल, कैथल।
4. एवरग्रे हाई स्कूल, कैथल।
5. लक्ष्मी व्यापार कंपनी स्कूल, कैथल।
6. पवनार हाई स्कूल, कैथल।
7. प्रो. एसएस मेमोरियल स्कूल, कैथल।
8. सरस्वती बाल विहार स्कूल, कैथल।
9. आर्य पब्लिक स्कूल, जडौला।
10. आदर्श निकेतन स्कूल, चीका।
11. बाल विकास कलायत।
12. सेंट्रल सीनियर सेंकेंडरी स्कूल, चीका।
13. गुरु ब्रह्मानंद स्कूल, जडौला।
14. हिदू गर्ल्स स्कूल, कैथल।
15. सरस्वती स्कूल, पाई।
16. विकास सीनियर सेंकेंडरी स्कूल, ढांड।
17. शिव शंकर कवारतन।
18. आदर्श सीनियर सेंकेंडरी स्कूल, कौल।
19. हिदू सीनियर सेंकेंडरी स्कूल, कैथल।
20. लवकुश सीनियर सेंकेंडरी स्कूल, मूंदड़ी।
21. गुरु ब्रह्मानंद जडौला।
22. हिदू गर्ल्स सीनियर सेंकेंडरी स्कूल, कैथल।
23. शिव शंकर कसान।
24. आदर्श निकेतन सीनियर सेंकेंडरी स्कूल, कैथल।
25. प्रभात सीनियर सेंकेंडरी स्कूल, पाई।
26. ज्ञानदीप स्कूल, फरल।
27. सरस्वती विद्या भारती, पबनावा।
28. गीता निकेतन सीनियर सेंकेंडरी स्कूल, कौल।
29. मां सरस्वती शिक्षा निकेतन सीनियर सेंकेंडरी स्कूल, साकरा।
30. हरी बाल विद्या मंदिर, कैथल।
31. एवरेस्ट सीनियर सेंकेंडरी स्कूल, बरसात।
गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज
जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह सिरोही ने बताया कि उन्हें फाइलों के गुम होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद नई अनाज मंडी की चौकी में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। यदि कार्यालय में कोई दोषी मिलेगा तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वहीं, नई अनाज मंडी के चौकी इंचार्ज शमशेर सिंह ने बताया कि डीईओ की शिकायत पर निजी स्कूलों के रिकार्ड से संबंधित फाइलों के गुम होने की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है।