Move to Jagran APP

एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने एसपी ने ली बच्चों संग सेल्फी

एसपी आस्था मोदी का कैथल में एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया। 16 नवंबर 2017 को उसने ज्वाइन किया था। बृहस्पतिवार रात को महाभोज कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने परिवार सहित भाग लिया और कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। बच्चों व महिलाओं ने एसपी के साथ सेल्फी ली। कैथल पुलिस विभाग की तरफ से इस तरह का यह पहला कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रकार के आयोजन दौरान पुलिस कर्मचारियों का उच्चाधिकारियों के साथ सीधा संवाद स्थापित होने कारण उनके मनोबल में इजाफा होने के अतिरिक्त कर्मचारी व अधिकारी निष्ठा भाव से कर्तव्यपालन के लिए प्रेरित होते है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 12:30 AM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 12:30 AM (IST)
एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने एसपी ने ली बच्चों संग सेल्फी
एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने एसपी ने ली बच्चों संग सेल्फी

जागरण संवाददाता, कैथल :

loksabha election banner

एसपी आस्था मोदी का कैथल में एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया। 16 नवंबर 2017 को उसने ज्वाइन किया था। बृहस्पतिवार रात को महाभोज कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने परिवार सहित भाग लिया और कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। बच्चों व महिलाओं ने एसपी के साथ सेल्फी ली।

कैथल पुलिस विभाग की तरफ से इस तरह का यह पहला कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रकार के आयोजन दौरान पुलिस कर्मचारियों का उच्चाधिकारियों के साथ सीधा संवाद स्थापित होने कारण उनके मनोबल में इजाफा होने के अतिरिक्त कर्मचारी व अधिकारी निष्ठा भाव से कर्तव्यपालन के लिए प्रेरित होते है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस लाइन पार्क में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 1200 के करीब कर्मचारियों व अधिकारियों ने भाग लिया। इस मौके पर एसपी आस्था मोदी ने महिलाओं को बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया।

महिलाओं को करना चाहिए

पुलिस कर्मियों पर गर्व

एसपी आस्था मोदी ने पुलिस कर्मचारियों की पत्नी के साथ संवाद किए और कहा कि पुलिस कर्मचारी देर-सवेर घर पहुंचते होंगे। उन पर झुंझलाने की अपेक्षा आपको गर्व होना चाहिए कि उनके द्वारा की जा रही दिन-रात गश्त व नाकाबंदी के कारण जिलावासी सुरक्षित हैं। वहीं इस कार्यक्रम को लेकर पुलिस कर्मचारी बेहद उत्साहित नजर आए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.