श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन
सेक्टर 19 स्थित कम्युनिटी सेंटर पर कपिस्थल नंदी गौशाला द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया। यह कथा सात दिवसीय है। इस दौरान भंडारा भी लगाया गया।
जागरण संवाददाता, कैथल:
सेक्टर 19 स्थित कम्युनिटी सेंटर पर कपिस्थल नंदी गौशाला द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया। यह कथा सात दिवसीय है। इस दौरान भंडारा भी लगाया गया। भागवत कथा में बाल व्यास अरविद शास्त्री द्वारा प्रवचन सुनाए गए। श्रीमछ्वागवत कथा में सुरेश बंसल किच्छानिया व देवी दयाल सिगला ने संगीत से समा बांध दिया। कथा के बीच-बीच में बच्चों ने झांकियों का भी प्रदर्शन किया। मुनी सुखदेव का उपदेश दिया गया। भागवत महाप्राण सुनने से मृत्यु सुधर जाती है। जो गुरू की सेवा करता है उसके सभी कार्य पूर्ण हो जाते है। इस कथा आयोजन में मुकेश गर्ग, राम लाल गर्ग, जोगिद्र गोयल, सुभाष गोयल, नरेश गर्ग व राजेंद्र गोयल आदि ने विशेष सहयोग दिया। कथा में भंडारे का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।