जनता को गुमराह करने में लगा विपक्ष : ढांडा
जागरण संवाददाता, कैथल : काकौत गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र काकौत गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वास्थ्य योजनाओं को लेकर सीधी बात प्रसारण कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमलेश ढांडा पहुंची। उन्होंने कहा कि देश को प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी, व प्रदेश को मनोहर लाल के रूप में ईमानदार मुख्यमंत्री मिला हैं। भाजपा शासन में आज देश व प्रदेश का विकास हो रहा है।
जागरण संवाददाता, कैथल : काकौत गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वास्थ्य योजनाओं को लेकर सीधी बात प्रसारण कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमलेश ढांडा पहुंची। उन्होंने कहा कि देश को प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी, व प्रदेश को मनोहर लाल के रूप में ईमानदार मुख्यमंत्री मिला हैं। भाजपा शासन में आज देश व प्रदेश का विकास हो रहा है। जबकि कांग्रेस शासन के दौरान घोटाले हुए थे। प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व में भारत का डंका बजवाया है। भाजपा की नीतियों से आज किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी वर्ग के लोगों को लाभ पहुंच रहा है, विपक्ष केवल जनता को गुमराह करने में लगा हुआ है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है।
इस अवसर पर जंगीर सिसला, कुलदीप काकौत, अनील शर्मा, मोहित काकौत, नरेश हरसौला, बाली, बलकेश सिसला, मनप्रीत गुर्जर, वीर गुर्जर व पोलू नरड़ मौजूद थे।