Move to Jagran APP

नगर परिषद में आनलाइन रसीदें कटना हुआ बंद, लोग परेशान

नगर परिषद में अब आनलाइन रसीदें कटना बंद नगर परिषद में अब आनलाइन रसीदें कटना बंद हो गई है। इस कारण करीब एक सप्ताह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोग रसीदें कटवाने के लिए आते हैं लेकिन कर्मचारी नहीं होने के कारण खाली हाथ ही लौट रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 10:59 AM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 10:59 AM (IST)
नगर परिषद में आनलाइन रसीदें  कटना हुआ बंद, लोग परेशान
नगर परिषद में आनलाइन रसीदें कटना हुआ बंद, लोग परेशान

जागरण संवाददाता, कैथल : नगर परिषद में अब आनलाइन रसीदें कटना बंद हो गई है। इस कारण करीब एक सप्ताह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोग रसीदें कटवाने के लिए आते हैं, लेकिन कर्मचारी नहीं होने के कारण खाली हाथ ही लौट रहे हैं। नगर परिषद में जन सुविधा केंद्र खुला हुआ है, जिसमें करीब 300 रसीदें रोजाना आनलाइन काटी जाती थी। हालांकि नप की ओर से एक कर्मचारी को आनलाइन रसीदें काटने के लिए लगाया गया है, लेकिन एक कर्मचारी के सहारे काम नहीं किया जा सकता। इसमें काम करने के लिए नगर परिषद की ओर से परफेक्ट वेब टेक कंपनी को दो साल का ठेका दिया गया था। करीब 15 दिन पहले ही ठेका खत्म हो चुका है। कंपनी की ओर से यहां छह कर्मचारी लगाए गए थे और कंप्यूटर सिस्टम भी रखे गए थे।

loksabha election banner

ठेका खत्म होने के बाद अब कंपनी ने अपने कर्मचारियों को हटा लिया है और कंप्यूटर भी उठा लिए हैं। कंपनी को करीब 40 लाख रुपये में दो साल का ठेका दिया हुआ था। अब आचार संहिता लगी हुई है। ऐसे में नया टेंडर भी नहीं लगाया जा सकता है। आचार संहिता खत्म होने के बाद ही इस समस्या का समाधान हो पाएगा। बॉक्स

ये काटी जाती थी आनलाइन रसीदें

नगर परिषद में किसी भी प्रकार के काम की आनलाइन रसीद जन सुविधा केंद्र में ही काटी जाती थी। इसके लिए छह कर्मचारी काम करते थे। अब सभी कर्मचारियों को भी हटा दिया गया है। इसमें मुख्य रूप से जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र की रसीद, किराया शाखा की आनलाइन रसीदें, प्रॉपर्टी टैक्स की आनलाइन रसीद, मकान की एसेसमेंट रसीद, विवाह पंजीकरण रसीद, डेवलपमेंट चार्ज की रसीद, प्रॉपर्टी पैनल फीस की रसीद व सरल केंद्र का काम भी किया जाता था। बॉक्स

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि जन सुविधा केंद्र पर काम करने के लिए टेंडर दिया गया था। वह टेंडर अब खत्म हो चुका है। आचार संहिता के कारण नया टेंडर लगाया नहीं जा सकता। लोगों को परेशानी ना हो इसके लिए नगर परिषद के ही दो कर्मचारियों को लगाया गया है। लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। ----------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.