भाजपा की जीत पर सीवन में मनाया जश्न, बांटे लड्डू
लोकसभा चुनाव में कुरुक्षेत्र सीट से भाजपा के नायब सैनी की जीत पर जश्न मनाया गया। भाजपा नेताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाए और खुशी का इजहार किया।
संवाद सहयोगी, सीवन :
लोकसभा चुनाव में कुरुक्षेत्र सीट से भाजपा के नायब सैनी की जीत पर जश्न मनाया गया। भाजपा नेताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाए और खुशी का इजहार किया। लड्डू बांटकर जीत का जश्न मनाया।
भाजपा नेता बाल कृष्ण मोरे और संदीप सैनी ने बताया कि एग्जिट पोल के परिणामों के बाद ही उन्होंने मिठाई का आर्डर दे दिया था व गुलाल का प्रबंध कर लिया गया था। भाजपा की जीत से उनमें खुशी का माहौल है। अब लोकसभा चुनावों के बाद विधानसभा चुनावों में भी भाजपा शानदार जीत दर्ज करेगी।
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र से लोकसभा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी ने लगभग 3 लाख से भी ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। रिकार्ड मतों से इस बार भाजपा ने प्रदेश की सभी सीटों पर जीत दर्ज करते हुए रिकार्ड बनाया है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सीएम मनोहर लाल की नीतियों की जती है। सीवन गांव से सात हजार वोटों से भी ज्यादा भाजपा को जीत मिली है।
इस मौके पर संगीत बंसल, मा. रति राम, गौरव वधवा, देवेंद्र हंस, महाबीर राणा, यजुवेंद्र राणा, सुभाष शर्मा ठाठी, सुभाष भगत, अशोक गोयल, बिट्टू सैनी मौजूद थे। ----------