शिव जयंती के उपलक्ष्य में निकाली शोभा यात्रा
प्रजापिता ब्रहमाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय चीका की तरफ से शनिवार को शिव जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा को गुहला के विधायक ईश्वर सिंह और राजयोगिनी बीके पुष्पा ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
संवाद सहयोगी, गुहला चीका : प्रजापिता ब्रहमाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय चीका की तरफ से शनिवार को शिव जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा को गुहला के विधायक ईश्वर सिंह और राजयोगिनी बीके पुष्पा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक ने कहा कि शोभा यात्रा से समाज को अच्छा संदेश प्राप्त होता है तथा इन कार्यक्रमों से मनुष्यों को अध्यात्म की ओर अग्रसर होने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को धार्मिक प्रवृति रखते हुए समस्त समाज के कल्याण के लिए कार्य करना चाहिए। मनुष्य का वर्तमान जीवन बड़ा अनमोल है क्योंकि वर्तमान युग में ही वह सर्वोत्तम पुरूषार्थ करके जन्म जमांतर के लिए सर्वोत्तम प्रारब्ध बना सकता है। राजयोगिनी बीके पुष्पा सब जॉन कैथल इंचार्ज ने बताया कि शोभायात्रा के माध्यम से संदेश दिया गया कि सच्ची भक्ति से भगवान की प्राप्ति संभव है। शोभा यात्रा ब्रहमाकुमारी आश्रम से शुरू होकर हुड्डा कालोनी, अनाज मंडी, शहर के मुख्य बाजारों, चीका गांव, हैफेड रोड, हाउसिग बोर्ड कालोनी से होते हुए वापिस आश्रम में पहुंची।