सामूहिक विवाह समारोह 19 मई को
सेवा संघ संस्था की ओर से 19 मई को 13वें गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा।
By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Apr 2019 09:16 AM (IST)Updated: Fri, 05 Apr 2019 06:32 AM (IST)
जागरण संवाददाता, कैथल : सेवा संघ संस्था की ओर से 19 मई को 13वें गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। विवाह कार्यक्रम को लेकर अस्थाई कार्यालय स्थापित किया गया है। सेवापंथी आश्रम के महंत हरीश ने मंत्रोच्चारण के साथ कार्यालय का शुभारंभ किया। संस्था के संस्थापक एवं महासचिव शिव शंकर पाहवा ने बताया कि संघ के जवाहर पार्क स्थित कार्यालय में संस्था के पदाधिकारी रोजाना सुबह दस बजे से मौजूद रहेंगे। 2005 में इस इसकी शुरुआत की गई थी। संघ की ओर से अब तक 200 से अधिक गरीब कन्याओं का विवाह करवाया जा चुका है। इस मौके पर चंद्र मलिक, अशोक भारती, प्रकाश नारंग, महेंद्र खन्ना, अरविद चावला, यशपाल, जगदीश, सोहन मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें