Move to Jagran APP

ओमप्रकाश चौटाला होंगे इनेलो-बसपा गठबंधन के सीएम उम्मीदवार : दिग्विजय चौटाला

दिग्विजय चौटाला ने कहा विधानसभा चुनाव में 90 में से 85 सीटों पर इनेलो-बसपा गठबंधन जीतेगा। गठबंधन की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला होंगे।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Fri, 20 Apr 2018 02:48 PM (IST)Updated: Sat, 21 Apr 2018 08:50 PM (IST)
ओमप्रकाश चौटाला होंगे इनेलो-बसपा गठबंधन के सीएम उम्मीदवार : दिग्विजय चौटाला
ओमप्रकाश चौटाला होंगे इनेलो-बसपा गठबंधन के सीएम उम्मीदवार : दिग्विजय चौटाला

जेएनएन, कैथल। इंडियन नेशनल स्‍टूडेंट ऑर्गनाइजेशन (इनसो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा विधानसभा चुनाव में 90 में से 85 सीटों पर इनेलो-बसपा गठबंधन जीतेगा। गठबंधन की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला होंगे।

loksabha election banner

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि ताऊ देवी लाल ने डॉ. भीमराम अंबेडकर की विचारधारा पर चलते हुए तमाम उम्र संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का सत्ता से जाना तय है, जबकि कांग्रेस को जनता सिरे से नकार चुकी है। इनेलो-बसपा गठबंधन की विधानसभा चुनाव में जीत तय है।

इनेलो व बसपा कार्यकर्ता मिलकर भरेंगे जेल : चौटाला

उधर, यमुनानगर में इनेलो के वरिष्ठ नेता व नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि रिश्ते कभी टूटते नहीं, उनमें दरार आ जाती है। इनेलो का बहुजन समाज पार्टी से गठबंधन कभी टूटा ही नहीं था। उन्होंने कहा कि एसवाइएल व दादूपुर-नलवी नहर को लेकर इनेलो के 1 मई को भिवानी से शुरू हो रहे जेल भरो आंदोलन में बसपा भी सहयोग करेगी। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता संयुक्त रूप से जेल भरने के लिए अपनी गिरफ्तारियां देंगे।

चौटाला ने कहा कि आने वाला समय इनेलो-बसपा का है। गठबंधन की सरकार बनने पर भाजपा सरकार द्वारा जयंतियों के नाम पर खर्च की गई जनता की करोड़ों रुपये की पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इनेलो-बसपा का यह नया गठजोड़ नहीं, बल्कि आपसी रिश्ता है। इस रिश्ते का देश की राजनीति पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। दोनों पाटियों ने रिश्ते की घोषणा होते ही विरोधी दलों के बयान से साफ हो गया है कि उनकी राजनीतिक जमीन खिसक गई है। दोनों दलों ने निर्णय लिया है कि राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मिलकर संघर्ष करेंगे। संघर्ष के लिए आपसी समन्वय कमेटी का गठन किया गया है, जिसका नेतृत्व इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा व बसपा प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती करेंगे।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा चंडीगढ़ को लेकर दिए गए बयान पर चौटाला कहा कि भाजपा की करनी व कथनी में बहुत अंतर है। अगर हरियाणा को एसवाईएल का पानी व 107 हिंदी भाषी गांव दे दिए जाए तो हरियाणा चंडीगढ़ का अपना अधिकार छोड़ देगा। इस मौके पर बसपा प्रदेश प्रभारी नरेश सारन, इनेलो जिला प्रधान दलमीरा राम सैनी समेत अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेंः मां-पिता के घर से जाते ही युवक नाबालिग लड़की से करता था दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो खुला राज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.