Move to Jagran APP

छठी कक्षा से 310 स्कूलों में होगी अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई

हरियाणा में सरकारी स्कूलों के छात्र भी अब अंग्रेजी बोलते नजर आएंगे। शिक्षा विभाग धीरे धीरे ही सही इस दिशा में आगे बढ़ रहा है। नए सत्र 2019-20 में प्रथम चरण में प्रदेश के 310 स्कूलों में छठी कक्षा में अंग्रेजी मीडियम लागू किया जा रहा है। इन स्कूलों में 13 स्कूल कैथल जिले से भी चुने गए हैं। म पूनिया कैथल हरियाणा में सरकारी स्कूलों के छात्र भी अब अंग्रेजी बोलते नजर आएंगे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Mar 2019 10:23 AM (IST)Updated: Sat, 16 Mar 2019 10:23 AM (IST)
छठी कक्षा से 310 स्कूलों में होगी अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई
छठी कक्षा से 310 स्कूलों में होगी अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई

विक्रम पूनिया, कैथल : हरियाणा में सरकारी स्कूलों के छात्र भी अब अंग्रेजी बोलते नजर आएंगे। शिक्षा विभाग धीरे धीरे ही सही इस दिशा में आगे बढ़ रहा है। नए सत्र 2019-20 में प्रथम चरण में प्रदेश के 310 स्कूलों में छठी कक्षा में अंग्रेजी मीडियम लागू किया जा रहा है। इन स्कूलों में 13 स्कूल कैथल जिले से भी चुने गए हैं। चुने गए स्कूलों के शिक्षकों को इसके लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इससे पहले 2018-19 सत्र में हर ब्लॉक में दो-दो स्कूलों का चयन किया गया था। इन स्कूलों में पहली कक्षा में अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई करवाई जा रही है। अब तक जिला में ऐसे 26 स्कूल हैं जिनमें अब पहली कक्षा के साथ साथ दूसरी कक्षा में भी अंग्रेजी की पढ़ाई करवाई जाएगी।

loksabha election banner

बॉक्स

इन 13 स्कूलों में लागू होगा अंग्रेजी मीडियम

- जिन स्कूलों को छठी कक्षा से अंग्रेजी मीडियम लागू करने के लिए चुना गया है उनमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीवन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीवन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांगथली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पट्टी अफगान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंदाना, राजकीय उच्च स्कूल कैथल चार नंबर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेरगढ़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टयौंठा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा कैथल। बॉक्स

अंग्रेजी नहीं आने से आती हैं दिक्कतें

- हरियाणा के विशेषकर सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का अंग्रेजी में हाथ तंग ही रहता है। फर्रादेदार अंग्रेजी बोलना एक सरकारी स्कूल के छात्र के लिए किसी सपने के सामान होता है। खासकर प्रदेश व देश के बाहर निजी कंपनियों में नौकरी के लिए छात्रों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई से कुछ हद तक समस्या का समाधान निकल सकता है। वर्जन

26 स्कूलों में पहली कक्षा में पहले से ही अंग्रेजी मीडियम से पढ़ाई करवाई जा रही है। अब इन स्कूलों में दूसरी कक्षा में भी अंग्रेजी से ही पढ़ाई होगी। इस बार छठी कक्षा में भी चुनिदा स्कूलों में अंग्रेजी मीडियम लागू किया गया है। अगले वर्ष सातवीं में इन स्कूलों में अंग्रेजी के साथ ही नए सिरे अन्य स्कूलों में भी छठी कक्षा में अंग्रेजी मीडियम से पढ़ाई करवाई जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.