अनाज मंडी में नहीं हो रही धान की बोली, मर्जी से लगाए जा रहे दाम
कैथल अनाज मंडी में फसल बेचने आए किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसान महेंद्र, राम कुमार, रणधीर व जयप्रकाश ने कहा कि मंडी में आने के बाद धान की बोली नहीं करवाई जा रही।
जागरण संवाददाता, कैथल : कैथल अनाज मंडी में फसल बेचने आए किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसान महेंद्र, राम कुमार, रणधीर व जयप्रकाश ने कहा कि मंडी में आने के बाद धान की बोली नहीं करवाई जा रही। व्यापारी अपनी मर्जी के भाव लगाकर धान की खरीद करते है। जब मार्केट कमेटी के अधिकारियों को बोली करवाने के बारे में कहा जाता है, तो अधिकारी कहते हैं कि मंडी बड़ी है और किसानों की फसल ज्यादा आती है। इस कारण धान की बोली नहीं करवाई जा रही है।
इस समय मंडी में बासमती धान की आवक भी शुरू हो गई है, जिसको व्यापारी 3800 रुपये प्रति ¨क्वटल की दर से खरीद कर रहे है, जबकि कैथल जिले की ही पूंडरी अनाज मंडी में 4200 से रुपये से अधिक रेट पर खरीदा जा रहा है। किसानों ने बासमती व 1121 धान की बोली करवाने की मांग की है।