कार्यकर्ताओं से मिलकर निर्मल सिंह ने सहयोग पर जताया आभार
लोकसभा चुनाव में कुरुक्षेत्र संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम चुनाव में जो दिल से प्रचार और प्रसार किया है वे इसके लिए सभी का आभार व्यक्त करते हैं।
जागरण संवाददाता, कैथल :
लोकसभा चुनाव में कुरुक्षेत्र संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम चुनाव में जो दिल से प्रचार और प्रसार किया है, वे इसके लिए सभी का आभार व्यक्त करते हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत के चलते चुनाव प्रक्रिया शांति पूर्वक सम्पन्न हुई।
निर्मल सिंह मंगलवार को अंबाला रोड पर मिलन पैलेस में मतदान प्रक्रिया के बाद कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने साधारण कार्यकर्ता से अपने जीवन की शुरुआत की। गांव और शहर में बूथ स्तर से कांग्रेस पार्टी के लिए कार्य किया। तन मन और धन से हमेशा कांग्रेस पार्टी के प्रचार व प्रसार में अग्रणी भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि जनता की दु:ख और तकलीफों को हृदय से महसूस करता हूं। आज उसी मेहनत और जनता के आशीर्वाद से अपनी राजनीतिक सफर में नौवां चुनाव लड़ रहा हूं।
बाक्स-
जिदल ने मना किया तो लड़ा चुनाव
पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने कहा कि जब पूर्व सांसद नवीन जिदल ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया और जब मेरे नाम की फाइल हाईकमान के पास पहुंची तो केंद्रीय कांग्रेस कोर कमेटी के सदस्य, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला ने उस फाइल की पैरवी की और मेरा चुनाव लड़ना निश्चित हुआ। उन्होंने कहा कि गरीब, मजदूर, किसान, छोटा दुकानदार के हितों के लिए हमेशा से उन्होंने कार्य किए और उनके हकों के लिए लड़ाई लड़ी। कांग्रेस पार्टी व राहुल गांधी ने गरीब, किसान, मजदूर और छोटा दुकानदार को देखते हुए ही घोषणा पत्र जारी किया है जो कि सर्वजन हितैषी है।
बाक्स-
ब्लॉक स्तर पर बनाया जाएगा कार्यालय
उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता से जुड़ने के लिए ब्लॉक स्तर व जिला स्तर पर ऑफिस बनाया जाएगा। जनता की सेवा के लिए दिन रात हमेशा तत्पर रहूंगा। कार्यकर्ताओं के सहयोग से चुनाव लड़ा हूं और जनता का फैसला ईवीएम पेटियों में बंद है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप