तीन दिनों तक बढ़ी एनएचएमकर्मियों की हड़ताल, स्वास्थ्य सेवाएं हो रही प्रभावित
राज्य कमेटी के आह्वान पर हरियाणा एनएचएम कर्मचारी संघ की हड़ताल तीन दिन बढ़ा दी गई। एंबुलेंस स्टाफ, सिविल सर्जन आफिस स्टाफ, आयुष विभाग, आरबीएसके और स्टाफ नर्स कर्मचारी हड़ताल पर बैठे। अध्यक्षता जिला प्रधान नरेंद्र राज राणा ने की।
जागरण संवाददाता, कैथल : राज्य कमेटी के आह्वान पर हरियाणा एनएचएम कर्मचारी संघ की हड़ताल तीन दिन बढ़ा दी गई। एंबुलेंस स्टाफ, सिविल सर्जन आफिस स्टाफ, आयुष विभाग, आरबीएसके और स्टाफ नर्स कर्मचारी हड़ताल पर बैठे। अध्यक्षता जिला प्रधान नरेंद्र राज राणा ने की। उन्होने कहा कि सरकार कर्मचारियों के हित में सकारात्मक फैसला ले सकती है, लेकिन इस सरकार की नियत बिल्कुल भी ठीक नहीं है। जिस प्रकार सर्व शिक्षा को सरकार ने ग्रेड पे, भत्ते, सातवां वेतन आयोग जैसी सुविधाएं दी, उसी प्रकार एनएचएम पर भी ये सभी सुविधाएं लागू होनी चाहिए। फार्मासिस्ट एसोसिएशन के वरिष्ठ राज्य उप प्रधान बलजीत किछाना ने कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। इसके अलावा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला प्रधान कुलदीप चीमा व जिला सचिव रामपाल भी हड़ताल में समर्थन देने के लिए आए। उन्होंने सरकार को चेताया कि अगर जल्द से जल्द उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो विभाग के अन्य कर्मचारी भी हड़ताल के समर्थन में आएंगे।