काले अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति पाने के लिए चलाना होगा आंदोलन : शर्मा
राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी के अध्यक्ष पूर्व आइजी रणबीर ¨सह शर्मा ने कहा कि सही मायने में हम तभी आजाद होंगे जब हमे काले अंग्रेजों से मुक्ति मिलेगी। इसके लिए जन आंदोलन खड़ा करने की जरूरत है।
संवाद सहयोगी, राजौंद: राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी के अध्यक्ष पूर्व आइजी रणबीर ¨सह शर्मा ने कहा कि सही मायने में हम तभी आजाद होंगे जब हमे काले अंग्रेजों से मुक्ति मिलेगी। इसके लिए जन आंदोलन खड़ा करने की जरूरत है। शर्मा यहां एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इतने लंबे अरसे के बाद भी अंग्रेजों के बनाये कानून के अनुसार व्यवस्था चल रही है। इसे बदलने के लिए राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी ने अंबाला से क्रांति यात्रा शुरू की है। इस यात्रा के दौरान लोगों को मौजूदा भ्रष्ट व्यवस्था के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
उन्होंने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि एक तरफ पंचायती राज प्रतिनिधियों के लिए शिक्षा को अनिवार्य किया जा रहा है तो दूसरी तरफ आज तक संविधान के 73वें संशोधन के अनुसार पंचायती राज व्यवस्थाओं को मजबूत नहीं किया है। लोक स्वराज का मुख्य उद्देश्य गांव में गांव की सरकार और शहर में शहर की सरकार बनाना है। इसके लिए समूचे प्रदेश में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
25 अगस्त से चलेगा प्रत्याशियों की तलाश का अभियान
रणबीर ¨सह शर्मा ने बताया कि हरियाणा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके चलते 25 अगस्त से प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ता आम राय बनाकर अपने प्रतिनिधि का चयन करेंगे। इस व्यक्ति को जनता चुनेगी उसे ही राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी चुनाव मैदान में उतारेगी। चुनाव लड़ने वाला प्रत्याशी जनता को एक शपथ पत्र देगा कि वह चुनाव जीतने के बाद क्या काम करेगा। अगर नहीं करेगा तो उसे कॉल बैक किया जाएगा