अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक होना जरूरी: वरुण जैन
नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल्स एलायंस के तत्वावधान में स्कूल प्राचार्यों व स्कूल अध्यापकों के लिए सामाजिक विज्ञान विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिमखाना क्लब में किया गया। एलायंस के राष्ट्रीय प्रधान कुलभूषण शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यशाला की अध्यक्षता प्रदेश सचिव वरुण जैन ने की।
जागरण संवाददाता, कैथल: नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल्स एलायंस के तत्वावधान में स्कूल प्राचार्यों व स्कूल अध्यापकों के लिए सामाजिक विज्ञान विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिमखाना क्लब में किया गया। एलायंस के राष्ट्रीय प्रधान कुलभूषण शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यशाला की अध्यक्षता प्रदेश सचिव वरुण जैन ने की। इस कार्यशाला में लगभग 30 स्कूलों से अध्यापक और ¨प्रसिपल मौजूद रहे। मुंबई की संस्था देश अपनाएं सहयोग फाउंडेशन की तरफ से प्रशिक्षणकर्ता के रूप में अमृता अग्रवाल, निखिल व नारायण स्वामी ने उपस्थित प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया। यूनियन के संरक्षक महीपाल कौशिक, ब¨लद्र संधु, महासचिव हरपाल आर्य, विकास धीमान, सुरेश शर्मा व राजेश मुंजाल ने कुलभूषण शर्मा का स्वागत किया।
इस मौके पर शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार देश में समस्याएं बढ़ती जा रही हैं, उसके लिए प्रत्येक बच्चे को जागरूक होना होगा। खासकर अपने अधिकारों के साथ साथ कर्तव्यों के प्रति भी आज जागरूक होना जरुरी हो गया है। उत्तर भारत के स्कूलों में पढ़ाई में गुणवत्ता लाने के लिए देश के अन्य क्षेत्रों की तुलना में सुधार की आवश्यकता है। इसलिए यूनियन की तरफ से हरियाणा, पंजाब व दिल्ली में इस तरह की कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है।
देश अपनाएं सहयोग फाउंडेशन ने सामाजिक विज्ञान के प्रति आज के युवाओं को जागृत और क्रियाशील नागरिक बनाना है। सामाजिक विज्ञान प्रत्येक पीढ़ी के लिए एक अत्यंत रोचक व महत्वपूर्ण विषय है। आधुनिक तकनीकी के प्रयोग से इसे और रोचक और सुलभ बनाया जा सकता हैं।
वरुण जैन ने कहा कि यूनियन की तरफ से कैथल में पहली बार इस तरह की कार्यशाला का आयोजन किया गया है जिससे निश्चित रूप से जिले के स्कूलों को लाभ मिलेगा व शिक्षा के स्तर में सुधार होगा। अध्यापकों और प्राचार्यों ने यूनियन के इस प्रयास की सराहना की। साथ ही भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए अपील की। सभी ने इस अछ्वुत कार्यशाला की भूरी-भूरी प्रशंसा की। संस्था की तरफ से सभी स्कूलों को सामाजिक विज्ञान से संबंधित पेन ड्राइव भी दी गई।
इस अवसर पर विकास धीमान, सुरेश शर्मा, राजेश मुंजाल, श्रवण शर्मा, राजकुमार जैन, सत्यजीत सैनी, सतपाल शर्मा, संजीव शर्मा, प्रेम भारद्वाज व अलोक बासु मौजूद थे।