Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Navratra 2024: साल में दो बार नहीं, चार बार आते हैं नवरात्र; इस बार तीन अक्टूबर से महापर्व शुरू, जानिए कब है सप्तमी, अष्टमी और नवमी

    नवरात्रि का पर्व इस बार 3 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। साथ ही कन्या पूजन का भी विधान है। नवरात्रि के दौरान की गई पूजा से भक्तों को मां दुर्गा मनवांछित फल देती हैं। एक वर्ष में नवरात्र पर्व चार बार आते हैं। हिंदू धर्म में इस पर्व का खास महत्व है।

    By Surender Kumar Edited By: Sushil Kumar Updated: Thu, 26 Sep 2024 06:34 PM (IST)
    Hero Image
    Navratra 2024: तीन अक्टूबर से नवरात्र पर्व शुरू।

    संवाद सहयोगी, राजौंद। नवरात्र पर्व इस बार तीन अक्टूबर से आरंभ हो रहे हैं। आचार्य राम भगत हरित ने बताया कि वैसे तो भारत वर्ष में सभी पर्वों की विशेष पूजा होती है, परंतु नवरात्र की पूजा का विशेष महत्व है। उन्होंने बताया कि इस बार नवरात्र तीन अक्टूबर से शुरू होंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नवरात्र के दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। साथ ही इस दौरान कन्या पूजन का भी विधान है। आचार्य ने बताया कि देवी के दर्शन और नौ दिन तक व्रत और हवन करने के बाद कन्या पूजन का बड़ा महत्व माना गया है। नवरात्र के दौरान की गई पूजा से भक्तों को मां दुर्गा भवानी मन वांछित फल देती है।

    उन्होंने बताया कि एक वर्ष में नवरात्र पर्व चार बार आते हैं, जिसमें दो बार गुप्त व दो बार खुले नवरात्र की पूजा की जाती है। नौ दिन तक मां भगवती के अलग-अलग रूपों की पूजा कर व्रत रखने से मां दुर्गा प्रसन्न होकर अपने श्रद्धालुओं को विशेष फल देती है। दुर्गा अष्टमी के दिन श्रद्धालु कन्याओं की पूजा कर व्रत खोलते हैं। कई लोग नवमी व दसवीं को भी व्रत खोलते हैं।