यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Navratra 2024: साल में दो बार नहीं, चार बार आते हैं नवरात्र; इस बार तीन अक्टूबर से महापर्व शुरू, जानिए कब है सप्तमी, अष्टमी और नवमी
नवरात्रि का पर्व इस बार 3 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, राजौंद। नवरात्र पर्व इस बार तीन अक्टूबर से आरंभ हो रहे हैं। आचार्य राम भगत हरित ने बताया कि वैसे तो भारत वर्ष में सभी पर्वों की विशेष पूजा होती है, परंतु नवरात्र की पूजा का विशेष महत्व है। उन्होंने बताया कि इस बार नवरात्र तीन अक्टूबर से शुरू होंगे।
नवरात्र के दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। साथ ही इस दौरान कन्या पूजन का भी विधान है। आचार्य ने बताया कि देवी के दर्शन और नौ दिन तक व्रत और हवन करने के बाद कन्या पूजन का बड़ा महत्व माना गया है। नवरात्र के दौरान की गई पूजा से भक्तों को मां दुर्गा भवानी मन वांछित फल देती है।
उन्होंने बताया कि एक वर्ष में नवरात्र पर्व चार बार आते हैं, जिसमें दो बार गुप्त व दो बार खुले नवरात्र की पूजा की जाती है। नौ दिन तक मां भगवती के अलग-अलग रूपों की पूजा कर व्रत रखने से मां दुर्गा प्रसन्न होकर अपने श्रद्धालुओं को विशेष फल देती है। दुर्गा अष्टमी के दिन श्रद्धालु कन्याओं की पूजा कर व्रत खोलते हैं। कई लोग नवमी व दसवीं को भी व्रत खोलते हैं।
