विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा दिवस पर खेल महोत्सव 2.0 का आगाज: 11 खेलों में भिड़ेंगे खिलाड़ी, विजेता टीमों को मिलेगा 1 लाख नकद इनाम

Published: Sun, 18 Oct 2026 11:06 AM (IST)

सांसद नवीन जिंदल द्वारा कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में 'खेल महोत्सव 2.0' का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 11 खेलों ...और पढ़ें

विजाताओं को मिलेंगे लाखों के पुरस्कार।

विजाताओं को मिलेंगे लाखों के पुरस्कार।

HighLights

  1. सांसद नवीन जिंदल ने 'खेल महोत्सव 2.0' का किया आयोजन

  2. 1 नवंबर से 16 दिसंबर तक 11 खेलों की प्रतियोगिताएं

  3. विजेता टीमों को मिलेंगे लाखों रुपये के आकर्षक नकद पुरस्कार

जागरण संवाददाता, कलायत। खेल-खिलाडियों को बढ़ावा देने के लिए सांसद नवीन जिंदल द्वारा कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र की धरती पर खेल महोत्सव 2.0 का दंगल सजाया जा रहा है।

महोत्सव के तहत कबड्डी, क्रिकेट, फुटबाल, हाकी, वालीबाल, कुश्ती, बाक्सिंग, जूडो, शूटिंग, एथलेटिक्स और रस्साकशी सहित 11 खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

हरियाणा दिवस से होगा आगाज

महोत्सव की प्रतियोगिताएं एक नवंबर से शुरू होंगी। पहले चरण में 1 से 20 नवंबर तक विधानसभा स्तर पर मुकाबले होंगे। दूसरे चरण में 7 से 16 दिसंबर तक लोकसभा स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

16 दिसंबर को होगा समापन

16 दिसंबर को समापन समारोह होगा। प्रतियोगिताओं का डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी कलायत क्षेत्र के खिलाडियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। सांसद नवीन जिंदल द्वारा तय रूप रेखा अनुसार पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा ने खेल महोत्सव का पोस्टर जारी किया।

इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव राजपूत, जिंदल हाउस कैथल प्रभारी रवींद्र धीमान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राममेहर शर्मा, राजौंद मंडल अध्यक्ष सुशील पांचाल, युवा नेता तुषार ढांडा, कलायत मंडल महामंत्री सचिन शर्मा, पाला राम, सांसद के हलका प्रभारी वीरेंद्र सारन, हलका गुहला प्रभारी कर्मवीर सिसोदिया व दूसरे पदाधिकारी-कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विजेता टीम को मिलेंगे 1 लाख रुपये

ढांडा ने कहा कि नवीन जिंदल स्वयं खिलाड़ी हैं। रवींद्र धीमान ने बताया कि महोत्सव में खिलाडियों को प्रोत्साहित करने के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार रखे गए हैं।

टीम स्पर्धाओं में विधानसभा स्तर पर विजेता टीम को 50 हजार रुपये व उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। लोकसभा स्तर पर विजेता टीम को एक लाख रुपये, उपविजेता को 50 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 21 हजार रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी।

यह भी पढ़ें- हरियाणा में स्वीडन और सिंगापुर की कंपनी करेंगी 9500 करोड़ का निवेश, 11 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार