आज तीन विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे सांसद नायब सैनी : गुर्जर
भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने बताया कि नवनियुक्त सांसद नायब सिंह सैनी सोमवार को जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। विधानसभाओं में जाकर कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करेंगे।
जासं, कैथल : भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने बताया कि नवनियुक्त सांसद नायब सिंह सैनी सोमवार को जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। विधानसभाओं में जाकर कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करेंगे। वे पहले गुहला विधानसभा जाएंगे। उसके बाद कलायत व पूंडरी विधानसभा में जाकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। वे पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि जिले की जनता ने उन्हें भारी मतों से जिताकर भेजा है। जिले के हर गांव में सामान रूप से विकास कार्य करवाए जाएंगे। भाजपा सबका साथ सबका विकास नीति के साथ काम करती है। हर वर्ग के लिए योजनाएं सरकार की ओर से चलाई जाती हैं। जनता भाजपा से खुश थी, जिसके कारण हरियाणा में सभी दस सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की। इस मौके पर संजय भारद्वाज, मुनीष कठवाड, नरेश, बलकेश, जोनी मौजूद थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप