सांसद नायब सैनी ने दी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बधाई
सांसद नायब सिंह सैनी ने जेपी नड्डा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा की कमान सौंपे जाने पर उन्हें बधाई दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से भेंटकर उन्होंने भाजपा का राष्ट्रीय दायित्व संभालने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिवादन किया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Jan 2020 09:54 AM (IST)Updated: Wed, 22 Jan 2020 09:54 AM (IST)
जासं, कैथल: सांसद नायब सिंह सैनी ने जेपी नड्डा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा की कमान सौंपे जाने पर उन्हें बधाई दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से भेंटकर उन्होंने भाजपा का राष्ट्रीय दायित्व संभालने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिवादन किया। सांसद ने बताया कि नड्डा को सर्वसम्मति से अगले तीन साल के लिए पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। नड्डा ने पिछले तीस साल के संघर्ष में सामान्य कार्यकर्ता से लेकर शीर्ष नेतृत्व की यात्रा सफलता से आगे बढ़ाई है, यह उनकी बड़ी उपलब्धि है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें