Move to Jagran APP

बिहार के 30 से अधिक श्रमिकों ने प्रशासन से घर भेजने की लगाई गुहार

संवाद सहयोगी कलायत कोराना महामारी के कारण पूरे देश में लॉकडाउन का चौथा चरण चल रहा हैं। समय बढ़ने से श्रमिकों का धैर्य जवाब देने लगा है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 May 2020 12:07 AM (IST)Updated: Fri, 22 May 2020 06:16 AM (IST)
बिहार के 30 से अधिक श्रमिकों ने प्रशासन से घर भेजने की लगाई गुहार
बिहार के 30 से अधिक श्रमिकों ने प्रशासन से घर भेजने की लगाई गुहार

संवाद सहयोगी, कलायत: कोराना महामारी के कारण पूरे देश में लॉकडाउन का चौथा चरण चल रहा हैं। समय बढ़ने से श्रमिकों का धैर्य जवाब देने लगा है। बिहार समेत अन्य राज्यों के श्रमिकों ने घर वापस भेजने की गुहार लगाई है। 30 से अधिक श्रमिकों ने कलायत एसडीएम विवेक चौधरी से मिल उन्हें उनके घर भेजने की गुहार लगाई है। सोनू शर्मा, अर्जुन सिंह, सुनील, रमेश, राजा राम, मुकेश, दिनेश, धर्मेंद्र, दूगरराम, कुंदन, राजकुमार, करण, गोपाल, शंभू, छोटू राम, उमेश, शिवानंद, धीरज व अन्य श्रमिकों ने बताया कि वे कलायत स्थित एक फ्लोर मिल में मजदूरी का कार्य करने वाले हैं। मजदूर सकुशल घर वापस जाना चाहते हैं। इसी मांग को लेकर वह एसडीएम कायरलय पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि सभी श्रमिकों ने ई-पोर्टल पर पंजीकरण भी करवाया हुआ है। पंजीकरण करवाए हुए लगभग 15 दिन बीत चुके है। लेकिन प्रशासन की ओर से उनके घर भेजने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। इन्हें अपने बाल- बच्चों की चिता सताने लगी है। वे अपने घरों पर वापस जाना चाहते हैं। सभी श्रमिकों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि उन्हें जल्द से जल्द घर पर भेजा जाए। मजदूरों ने प्रशासन से घर जाने की अनुमति देने की मांग की है। जल्द की जाएगी घर भेजने की व्यवस्था:

loksabha election banner

एसडीएम विवेक चौधरी ने कहा कि मजदूरों का आनलाइन पोर्टल के द्वारा पंजीकरण हो चुका है। सभी श्रमिकों का मेडिकल चेकअप करवाकर प्रशासन की भेजी लिस्ट के निर्देशों के अनुसार उनसे संपर्क करके उन्हें घर ले जाने की जल्द व्यवस्था की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.