Move to Jagran APP

जातिवाद को समाप्त कर विकसित हरियाणा का निर्माण करेगा मोर्चा: राजकुमार पिडारसी

अखिल भारतीय सैनिक किसान मजदूर मोर्चा की जनसभा गांव खेड़ी बंदराना में हुई। इसमें मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार पिडारसी मुख्यातिथि थे जबकि अध्यक्षता उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर ने की। आयोजक जसबीर सिंह गुर्जर ने कार्यकारिणी सदस्यों सहित मुख्यातिथि का स्वागत किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Aug 2019 09:06 AM (IST)Updated: Mon, 26 Aug 2019 09:06 AM (IST)
जातिवाद को समाप्त कर विकसित हरियाणा  का निर्माण करेगा मोर्चा: राजकुमार पिडारसी
जातिवाद को समाप्त कर विकसित हरियाणा का निर्माण करेगा मोर्चा: राजकुमार पिडारसी

संवाद सहयोगी, पूंडरी : अखिल भारतीय सैनिक किसान मजदूर मोर्चा की जनसभा गांव खेड़ी बंदराना में हुई। इसमें मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार पिडारसी मुख्यातिथि थे, जबकि अध्यक्षता उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर ने की। आयोजक जसबीर सिंह गुर्जर ने कार्यकारिणी सदस्यों सहित मुख्यातिथि का स्वागत किया।

loksabha election banner

राजकुमार पिडारसी ने कहा कि मोर्चा अब किसानों, मजदूरों और सैनिकों के उद्धार के साथ पर्यावरण सुरक्षा और जल संरक्षण की मुहिम में जुट गया है। मोर्चे का उद्देश्य हरियाणा में भाईचारे को मजबूत करने के साथ जातिवाद को समाप्त करके एक विकसित हरियाणा का निर्माण करना है। इसमें सभी प्रदेशवासी मिलजुल कर आपसी भाईचारे को बढ़ावा दें।

उन्होंने कहा कि यह मोर्चा कई वर्षों से किसानों, मजदूरों और सैनिकों की समस्याओं का निवारण करने, उनकी मांगों को पूरा कराने और सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही कई योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिए प्रयास कर रहा है। उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर ने कहा कि यदि जल और पर्यावरण सुरक्षित होगा तो हमारी आने वाली पीढि़यां भी सुरक्षित रहेंगी।

पर्यावरण को लेकर मोर्चा द्वारा शीघ्र ही जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। मोर्चा के कुरुक्षेत्र लोकसभा प्रभारी सुभाष गौड़ ने बताया कि यह मोर्चा पूर्णत: गैर राजनीतिक मोर्चा है जो कि देश में स्वच्छ राजनीति स्थापित करने के लिए स्वच्छ छवि के लोगों को राजनीति में आने के लिए प्रेरित करेगा।

मीडिया प्रभारी धर्मपाल राणा ने बताया कि कुरुक्षेत्र लोकसभा की सभी 9 विधानसभा सीटों पर मोर्चा के सभी कार्यकर्ता सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

इस मौके पर बचना राम, नाजर सिंह, कुलवंत सिंह, जसमेर सिंह, पूर्व सरंपच सतपाल सिंह, राजाराम जाजनपुर, पलविद्र सिंह नंबरदार, रमेश पटवारी अरोड़ा, हरि सिंह नंबरदार, महिद्र सिंह, हरचंद सिंह चंदलाना, अनिल कुमार बंदराना, देशराज मौजूद थे। ----------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.