मोहित ठाकुर ने बाधा दौड़ में जीता कांस्य पदक
झारखंड के रांची शहर में दो से पांच नवंबर तक आयोजित 34वें अंडर-16 राष्ट्रीय खेलों में बाधा दौड़ में कलायत के मोहित ठाकुर ने कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में भारत के सभी राज्यों से चुने गए खिलाड़ियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
संवाद सहयोगी, कलायत : झारखंड के रांची शहर में दो से पांच नवंबर तक आयोजित 34वें अंडर-16 राष्ट्रीय खेलों में बाधा दौड़ में कलायत के मोहित ठाकुर ने कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में भारत के सभी राज्यों से चुने गए खिलाड़ियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
मोहित ने प्रतियोगिता में हरियाणा की तरफ से 100 मीटर बाधा दौड़ 13 सेकेंड 70 मिनी सेकेंड में रेस को पूरा करके तीसरा स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर मार्केट कमेटी चेयरमैन संजीव राणा ने खिलाड़ी का कलायत पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मोहित ने हरियाणा प्रदेश के साथ-साथ कलायत क्षेत्र का भी नाम रोशन किया। ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ी से हर युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।
कड़ी मेहनत से ही इस खिलाड़ी ने नेशनल गेम में कांस्य पदक हासिल किया है। जिन युवाओं में मुकाम हासिल करने का जज्बा होता है उन्हें हमेशा सफलता मिलती है। कोच संजय ने बताया कि मोहित ने प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत की, जिससे उसने यह मुकाम हासिल किया है। खिलाड़ी मोहित ठाकुर अपनी इस उपलब्धि का श्रेय कोच संजय, पिता सुभाष व मां शीला देवी को दिया है। इस मौके पर सौरभ मान, नरेंद्र, धीरज, संजय, संजीव, देवेंद्र, नवीन मौजूद थे।