Move to Jagran APP

कोरोना गाइडलाइन का पालन कराएं अधिकारी

सांसद नायब सिंह सैनी विधायक लीला राम डीसी सुजान सिंह एडीसी सतबीर सिंह कुंडू जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर एसडीएम संजय कुमार व सिविल सर्जन डा. ओमप्रकाश ने डीसी निवास पर कोविड-19 के संदर्भ में समीक्षा बैठक की।

By JagranEdited By: Published: Mon, 03 May 2021 06:40 AM (IST)Updated: Mon, 03 May 2021 06:40 AM (IST)
कोरोना गाइडलाइन का पालन कराएं अधिकारी
कोरोना गाइडलाइन का पालन कराएं अधिकारी

जागरण संवाददाता, कैथल : सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक लीला राम, डीसी सुजान सिंह, एडीसी सतबीर सिंह कुंडू, जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, एसडीएम संजय कुमार व सिविल सर्जन डा. ओमप्रकाश ने डीसी निवास पर कोविड-19 के संदर्भ में समीक्षा बैठक की। सांसद नायब सिंह सैनी व विधायक लीला राम ने संयुक्त रूप से कहा कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जिला प्रशासन के साथ-साथ आमजन का भी पूर्ण सहयोग होना आवश्यक है। जिलावासी मास्क, सैनिटाइज, शारीरिक दूरी का ध्यान रखें। सरकार की जारी हिदायतों का पालन करें, कोई भी लापरवाही नहीं बरतें। डीसी सुजान सिंह ने कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रशासनिक इंतजामों के बारे में जानकारी प्रदान की। कहा कि अभी कोरोना की जिला में स्थिति नियंत्रण में है। आमजन को हर माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। विशेष तौर पर बेडों की संख्या में बढ़ोत्तरी की जा रही है। ऑक्सीजन की स्थिति पर पूरी निगरानी की जा रही है, फिलहाल जिला में पर्याप्त ऑक्सीजन है। सभी कार्यों के लिए अधिकारियों की ड्यूटियां भी आबंटित की गई है, जिसके तहत कार्य किया जा रहा है। सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक संस्थाओं से सहयोग करने का आह्वान भी किया गया है।

loksabha election banner

कस्बे में रात को चलाया जा रहा सेनिटाइजेशन अभियान

संस, पूंडरी : नगरपालिका पूंडरी की तरफ से कोरोना वायरस के बढ़ते कहर को देखते हुए कस्बे में रात को सेनिटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है। रोड स्वीपिग मशीन से रात को सेनिटाइजेशन किया जा रहा है। पालिका सचिव अशोक कुमार ने बताया कि रात के समय में भी पालिका कर्मचारी बाजार की सड़कों, दुकानों के सामने और सार्वजनिक स्थलों पर एंटी वायरस दवाई का छिड़काव करने में लगे हुए हैं। जनता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस संकट की घड़ी में उनका स्टाफ दिन-रात लोगों की सेवा के लिए तत्पर है। राजौंद में सफाई कर्मचारियों ने किया सेनिटाइजेशन

संस, राजौंद: नगरपालिका प्रशासन द्वारा दूसरे दिन भी कोरोना वायरस के बचाव के लिए सफाई कर्मचारियों ने सैनिटाइज किया। सफाई कर्मचारियों ने को असंध रोड़, पूंडरी रोड़ सैनिटाइजेशन का छिड़काव किया। नगरपालिका सचिव रविद्र सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर कर्मचारियों द्वारा समय समय पर नगर के विभिन्न स्थानों पर सैनिटाइज का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर प्रशासन द्वारा समय समय पर दिए जा रहे निर्देशों का पालने करे, घरों से न निकले। इस दौरान नगरपालिका चेयरमैन गुड्डी राणा, एसआई कर्मबीर मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.