Move to Jagran APP

गुहला चीका को प्रदेश सरकार का दोहरा तोहफा : ईश्वर सिंह

वीरवार का दिन गुहला चीका विधानसभा क्षेत्र के लिए काफी अहम रहा है। सरकार की तरफ से क्षेत्र वासियों को दोहरा तोहफा मिला।

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Oct 2020 06:32 AM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2020 06:32 AM (IST)
गुहला चीका को प्रदेश सरकार  का दोहरा तोहफा : ईश्वर सिंह
गुहला चीका को प्रदेश सरकार का दोहरा तोहफा : ईश्वर सिंह

संवाद सहयोगी, गुहला-चीका: वीरवार का दिन गुहला चीका विधानसभा क्षेत्र के लिए काफी अहम रहा है। सरकार की तरफ से क्षेत्र वासियों को दोहरा तोहफा मिला। जहां एक तरफ प्रदेश सरकार ने गुहला चीका में आधुनिक सुविधाओं से लैस स्टेडियम बनाने की मंजूरी दी तो वहीं गुहला के विधायक ईश्वर सिंह के बेटे रणधीर सिंह को हरियाणा डेयरी विकास संघ का चेयरमैन नियुक्त किया। हलके के विधायक ईश्वर सिंह ने दोनों तोहफों के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का विशेष रूप से आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि इससे गुहला चीका विकास के पथ पर और तेजी से अग्रसर होगा।

prime article banner

विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने क्षेत्रवासियों के सपने को साकार करते हुए नौ करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से लैस स्टेडियम बनाने की मंजूरी दी है जो कि गुहला-चीका के लिए एक बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा कि जहां पहले खेलने के लिए खिलाड़ियों को सीमावर्ती पंजाब के पटियाला या हरियाणा के अन्य जिलों में जाना पड़ता था लेकिन अब जल्द ही अपने क्षेत्र में इस स्टेडियम के निर्माण होने से यहां ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी खेल की अच्छे से तैयारी कर सकेंगे और अपने प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। साथ ही उन्होंने हरियाणा सरकार द्वारा उनके बेटे रणधीर सिंह को हरियाणा डेयरी विकास संघ का चेयरमैन नियुक्त करने पर मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.