Move to Jagran APP

विधायक ने विकलांगों में बांटी ट्राई साइकिल और व्हील चेयर

संवाद सहयोगी, गुहला-चीका : भाजपा विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि वे गुहला के विकास के सा

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Apr 2017 06:28 PM (IST)Updated: Sat, 08 Apr 2017 06:28 PM (IST)
विधायक ने विकलांगों में बांटी ट्राई साइकिल और व्हील चेयर
विधायक ने विकलांगों में बांटी ट्राई साइकिल और व्हील चेयर

संवाद सहयोगी, गुहला-चीका : भाजपा विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि वे गुहला के विकास के साथ-साथ सामाजिक कामों को भी बराबर अमलीजामा पहनाएंगे। समाज में लोगों का स्तर ऊपर उठे इसके लिए भी वे निरंतर प्रयासरत हैं। बाजीगर अपने निवास पर 15 हीय¨रग मशीनें, पांच ट्राई साइकिल व दो व्हील चेयर वितरण के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भ्रूण हत्या, विधवा विवाह, अनपढ़ता व नशा आदि ऐसी बुराइयां हैं जिनके खिलाफ हर व्यक्ति को आवाज उठानी चाहिए। गुहला में विकास कार्यों के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है। नतीजतन लाखों रुपयों की नहीं बल्कि करोड़ों रुपयों के विकास कार्यो की बात होती है। उन्होंने कहा कि कई बड़े गांव तो ऐसे हैं जो पिछली सरकारों में एक लाख रुपए की ग्रांट को भी तरसते थे। उन्होंने वहां एक करोड़ रुपए तक की ग्रांट मंजूर करवाई है। बाजीगर ने कहा कि गुहला में सड़कों का बहुत बुरा हाल था। बाजीगर ने कहा कि गुहला में उन्होंने नौ पावर हाउस मंजूर करवाए हैं। नहरों की मरम्मत के लिए 39 करोड़ 47 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। जिसके चलते नहर का पानी टेल तक पहुंचा है। उनका प्रयास है कि शिक्षा के क्षेत्र में भी गुहला का पिछड़ापन दूर हो जिसके चलते जहां कई स्कूलों को अपग्रेड करवाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं महिला कालेज का निर्माण भी जोरों से जारी है। इस अवसर पर हरमेल ¨सह, बलवंत बाजीगर, निर्भय औलख, गगन कंबोज, नेत्र पाल शर्मा, डाक्टर सुरेंद्र बंसल, सूरजभान शर्मा, पार्षद पवन शर्मा, जगमाल राणा, मांगे राम ¨जदल, सुरेश प्रेमी, सन्नी कालड़ा, जंगीर ¨सह, सुरजीत ¨सह मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.