गोशालाओं में की जाए हड्डा रोडा की व्यवस्था
गोशाला में बढ़ रही समस्याओं को लेकर गोशाला संघ के सदस्यों ने एडीसी को सीएम के नाम मांगों का ज्ञापन सौंपा। हरियाणा राज्य गोशाला संघ के प्रदेशाध्यक्ष शमशेर आर्य ने बताया कि भाजपा सरकार गोशालाओं को हड्डी रोडा की जगह उपलब्ध नहीं करवा पा रही है।
जागरण संवाददाता, कैथल : गोशाला में बढ़ रही समस्याओं को लेकर गोशाला संघ के सदस्यों ने एडीसी को सीएम के नाम मांगों का ज्ञापन सौंपा। हरियाणा राज्य गोशाला संघ के प्रदेशाध्यक्ष शमशेर आर्य ने बताया कि भाजपा सरकार गोशालाओं को हड्डी रोडा की जगह उपलब्ध नहीं करवा पा रही है। इससे गो भक्तों में भारी रोष है। मृतक गोवंश के अंतिम संस्कार के लिए भी कोई जगह उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है। ऐसे में मृतक गोवंशों का अंतिम संस्कार एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। गोशाला संचालक अब परेशान हो चुके हैं। अगर जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आदर्श गोशाला बात्ता के संचालक महेंद्र मूर्ति पुरी महाराज की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर रामदास, ताराचंद, बलबीर शर्मा, चंद्रभान, रामफल, शेर ¨सह, विजेंद्र ¨सह मौजूद थे।
बॉक्स
ये हैं मुख्य मांगें
प्रदेशभर की गोशालाओं में मृत गोवंश के संस्कार के लिए व्यवस्था की जाए। प्रदेश भर गोशालाओं में हड्डा रोडा की व्यवस्था की जाए ताकि मृत गोवंश की सम्मान पूर्वक अंत्येष्टि की जा सके। हरियाणा गो सेवा आयोग में नियमानुसार 16 सदस्यों की नियुक्ति की जाए। गोशालाओं की आर्थिक हालात को देखते हुए विशेष अनुदान दिया जाए। हरियाणा राज्य गोशाला संघ की वार्षिक ग्रांट बहाल की जाए। क्रॉस ब्रीड के पशुओं को गोवंश की श्रेणी से बाहर कर किया जाए। इन्हें गोवंश की बजाय पशुधन में शामिल किया जाए।