भाईचारा कांवड़ यात्रा से डरी प्रदेश सरकार : मुकेश
आप कार्यकर्ताओं ने प्रदेश आप कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया व ढांड रोड पर उनका पुतला फूंका। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुकेश गर्ग ने की। गर्ग ने बताया कि आप की भाईचारा कांवड़ यात्रा सातवें दिन पानीपत में प्रवेश हुई।
जागरण संवाददाता, कैथल : आप कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया व ढांड रोड पर उनका पुतला फूंका। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुकेश गर्ग ने की। गर्ग ने बताया कि आप की भाईचारा कांवड़ यात्रा सातवें दिन पानीपत में प्रवेश हुई। पानीपत पुलिस ने यात्रा को रोकने का प्रयास किया, जिससे लाखों कांवड़ियों का अपमान हुआ है। यात्रा से प्रदेश की भाजपा सरकार बौखला गई है।
आप भाईचारा बनाना चाहती है और भाजपा भाईचारा खराब करने पर लगी हुई है। आरोप है कि सीएम ने अपने कार्यकर्ता भेजकर आप प्रदेशाध्यक्ष नवीन जय¨हद की गाड़ी में काले रंग के पैकेट रखने का प्रयास किया। भीड़ ज्यादा होने के कारण वे सफल नहीं हो पाए। राजवीर ¨सह ने कहा कि प्रदेश के सीएम घटिया राजनीति पर उतर आए हैं। यात्रा रोकने के लिए पुलिस मारपीट पर उतर आई थी। मामला बढ़ता देख डीएसपी ने माफी मांगी, जिससे मामला शांत हुआ।
आप उपाध्यक्ष सुनील भारती ने कहा कि भाजपा आप प्रदेश अध्यक्ष को बदनाम करने का प्रयास कर रही है। आप पार्टी की मांग है कि मारपीट करने वाले पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड किया जाए। इस मौके पर प्रशांत जसवाल, रघुबीर ¨सह, अरूण, बबली, जसवंत व सौरभ मौजूद थे।