बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने को स्कूल में मन की बात कार्यक्रम
शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय स्कूलों में रोल मॉडल के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के साथ सशक्त जीवन के उद्देश्य को पूर्ण बनाने के लिए प्रेरित करना है।
संवाद सहयोगी, कलायत : शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय स्कूलों में रोल मॉडल के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के साथ सशक्त जीवन के उद्देश्य को पूर्ण बनाने के लिए प्रेरित करना है। रोल मॉडल के तौर पर विशेष व्यक्ति को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया जाता है। शिमला के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रोल मॉडल के तौर ग्राम सरपंच नरेश देवी को बुलाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रधानाचार्य ज्योति राम व मुख्य शिक्षक राजकुमार ने सभी आमंत्रित सदस्यों के स्वागत के साथ किया। समाजसेवी फूल सिंह ने विचार व्यक्त करते बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर जोर दिया। आयुष चिकित्सक डॉ. महेंद्र सिंह ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। सरपंच नरेश देवी ने कहा कि संघर्ष ही जीवन है। कठिन दौर व मुसीबत के समय हौसला पस्त नहीं होने देना चाहिए बल्कि इनका डटकर सामना करना चाहिए। जब मनुष्य किसी भी लक्ष्य को हासिल करने की ठान लेता है उसे मंजिल अवश्य हासिल होती है। बोर्ड की परीक्षा में स्थान हासिल करने वाली मेधावी छात्रा ज्योति, ममता व ऋतु को पुरस्कृत भी किया गया। स्कूल परिसर में पौधरोपण भी किया गया। इस मौके पर सुरेश कुमार, रवींद्र, नीलम, मनफूल, गुरनाम, मनीषा मौजूद थे।