महावीर दल चीका में हुआ विश्व शांति के लिए हवन
संवाद सहयोगी, गुहला-चीका: विश्व में भाईचारा, अमन चैन, सुख समृद्धि के लिए श्री सनातन धर्म महावीर दल चीका में विश्व शांति शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें संस्था के प्रधान सतप्रकाश गर्ग की अगुवाई में सदस्यों सहित अन्य श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति डाली। इसके बाद कन्या पूजन कर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
संवाद सहयोगी, गुहला-चीका: विश्व में भाईचारा, अमन चैन, सुख समृद्धि के लिए श्री सनातन धर्म महावीर दल चीका में विश्व शांति शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें संस्था के प्रधान सतप्रकाश गर्ग की अगुवाई में सदस्यों सहित अन्य श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति डाली। इसके बाद कन्या पूजन कर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यज्ञ के आचार्य ओमप्रकाश ने श्रद्धालुओं को बताया कि कलियुग में आदि शक्ति मां भगवती की आराधना करना सरल है और फलदायी है। उन्होंने बताया कि सत्यव्रत नाम के निरक्षर मनुष्य ने किरात के बाण से घायल हिरण को देख कर दयावश ए बोलकर मां दुर्गा के बीज मंत्र का ¨बदु रहित अशुद्ध उच्चारण करके भी सिद्धि प्राप्त की थी। जिससे उसके हृदय में समस्त विधाएं प्रस्फुटित हो गई। आचार्य ओमप्रकाश ने बताया कि जब जब सृष्टि में कोई भी विपदा आई तो मां दुर्गा ने विप्तियों का नाश किया और असुरों का संहार किया। इस अवसर पर प्रधान सत प्रकाश गर्ग, महासचिव रमेश ¨जदल, उप प्रधान हरमेश मित्तल, चिमन लाल बंसल, सचिव राजकुमार गर्ग,कैशियर रामधन गर्ग, छज्जू राम गर्ग, मनीराम गर्ग, अशोक ¨जदल, वासुदेव शर्मा, विनोद गर्ग, डॉक्टर हंसराज गुप्ता, जयदेव शर्मा, सतपाल नागरी, जयभगवान शर्मा व पंकज मित्तल मौजूद थे।