Move to Jagran APP

अपने मन की बात मोदी के साथ चिट्ठी लिखकर लोगों में खुशी : लीला राम

भाजपा की तरफ से आयोजित भारत के मन की बात मोदी के साथ कार्यक्रम की शुरुआत के पहले दिन 12 गांव का दौरा किया गया। इसमें देवीगढ़ शेरगढ़ ड्योडी खेड़ी सापली खेड़ी मूंदड़ी नैना धौस खनौदा, कठवाड़, ग्योंग, भैणी माजरा व क्योड़क गांव का दौरा किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Feb 2019 10:24 AM (IST)Updated: Tue, 19 Feb 2019 10:24 AM (IST)
अपने मन की बात मोदी के साथ चिट्ठी लिखकर लोगों में खुशी : लीला राम
अपने मन की बात मोदी के साथ चिट्ठी लिखकर लोगों में खुशी : लीला राम

जागरण संवाददाता, कैथल : भाजपा की तरफ से आयोजित भारत के मन की बात मोदी के साथ कार्यक्रम की शुरुआत के पहले दिन 12 गांव का दौरा किया गया। इसमें देवीगढ़ शेरगढ़ ड्योडी खेड़ी सापली खेड़ी मूंदड़ी नैना धौस खनौदा, कठवाड़, ग्योंग, भैणी माजरा व क्योड़क गांव का दौरा किया। यात्रा के संयोजक पूर्व विधायक लीला राम गुर्जर ने ग्रामीणों को मन की बात मोदी के द्वारा दी गई चिट्ठी में लिखवा कर पेटी में डलवाई। लोगों ने अपने दिल की बात चिट्ठी में लिखी अधिकतर लोगों ने मांग करते हुए मोदी सरकार के कार्य की प्रशंसा की। लोगों ने मांग करते हुए कहा कि आतंकी घटना को लेकर पाकिस्तान से बदला लिया जाए। इस घटना से देश का हर नागरिक दुखी है। हमारे 40 सैनिक इस घटना में शहीद हुए हैं, आतंकियों को जड़ से मिटाकर बदला लिया जाए।

loksabha election banner

पूर्व विधायक लीला राम ने कहा कि भाजपा सरकार सबका ख्याल रखते हुए विकास कार्य करा रही है। योग्यता के आधार पर युवाओं को रोजगार मिल रहा है। पहले की सरकारों में रोजगार को लेकर भ्रष्टाचार फैला हुआ था। भाजपा ने सत्ता में आते ही इस भ्रष्टाचार को खत्म करने का काम किया। अब बदली कराने के लिए किसी नेता के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। भाजपा ईमानदार सरकार है, सभी जिलों में बिना किसी भेदभाव के काम किया है। इस मौके पर राजेंद्र स्लेटी, संजय भारद्वाज, धीरेंद्र क्योड़क, रामेश्वर मानस, दलेल राठी, राजपाल, विजयपाल, सुभाष शर्मा, सत्यवान मेहरा, अशोक रोहिला, सोहन लाल नैन, सुनील देवीगढ़, नरात्रा राम, मुकेश मनी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.