प्रशासनिक अधिकरण करनाल में स्थापित करने का वकीलों ने किया विरोध, कामकाज रखा ठप
पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के आह्वान पर प्रशासनिक अधिकरण को करनाल में स्थापित करने के विरोध में बृहस्पतिवार को वकीलों ने हड़ताल कर रोष जताया। दिनभर वकीलों ने काम काम ठप रखा।
जागरण संवाददाता, कैथल : पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के आह्वान पर प्रशासनिक अधिकरण को करनाल में स्थापित करने के विरोध में बृहस्पतिवार को वकीलों ने हड़ताल कर रोष जताया। दिनभर वकीलों ने काम काम ठप रखा। इससे पूर्व सुबह वकीलों ने इस विषय पर विचार करने के लिए बार रूम में बैठक की। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान राजेन्द्र सिंह ढुल ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा करनाल में प्रशासनिक अधिकरण स्थापित करने का फैसला गलत, गैर कानूनी व असंवैधानिक है। इससे कर्मचारियों को न्याय नहीं मिलेगा।
उन्होंने बताया कि 2 अगस्त को भी कैथल में वर्क सस्पेंड रहेगा। बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान सुभाष चुघ एडवोकेट ने कहा कि राज्य स्तर पर नहीं बल्कि जिला स्तर पर अधिकरण स्थापित किए जाने चाहिए। इससे मुवक्किलों को लाभ होगा।
इस अवसर पर दिनेश पाठक, जितेन्द्र शर्मा, प्रेम छाबड़ा, रणधीर ढुल, सुनील, वेद ढुल मौजूद थे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप