हंसना शारीरिक व मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक: राजीव
विश्व हास्य दिवस पर हास्य कलाकार राजीव शर्मा का कहना है कि अधिक हंसने वाले सभी लोग अधिक स्वास्थ्य और बुद्धिमान होते हैं। हंसना सभी के शारीरिक व मानसिक विकास में अत्यंत सहायक है।
जागरण संवाददाता, कैथल:
विश्व हास्य दिवस पर हास्य कलाकार राजीव शर्मा का कहना है कि अधिक हंसने वाले सभी लोग अधिक स्वास्थ्य और बुद्धिमान होते हैं। हंसना सभी के शारीरिक व मानसिक विकास में अत्यंत सहायक है। विदेशों में लोग अपने बच्चों को प्रारंभ से ही हंसते रहने की शिक्षा देते हैं। लॉकडाउन के समय लोगों को घबराहट हो रही है। ऐसे समय विश्व हास्य दिवस की अत्यधिक आवश्यकता महसूस होती है। इससे पहले दुनिया के लोगों में इतनी घबराहट और अशांति कभी नहीं देखी गई। आज हर व्यक्ति के अंदर घबराहट और अशांति का कोहराम मचा हुआ है। ऐसे दौर में केवल हंसी ही दुनियाभर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकती है। शांति की स्थापना और मानवमात्र में भाईचारे और सद्भाव के उद्देश्य से हुआ है। इस दिवस की लोकप्रियता हास्य योग आंदोलन के माध्यम से पूरी दुनिया में फैल गई। हर व्यक्ति के जीवन में हड़कंप मचा हुआ है। ऐसे में हंसी दुनियाभर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकती है। उन्होंने बताया कि हास्य सकारात्मक और शक्तिशाली भावना है, जिसमें व्यक्ति को ऊर्जावान और संसार को शांतिपूर्ण बनाने के सभी तत्व उपस्थित रहते हैं। इसीलिए हंसना बहुत जरूरी है। विश्व भर में एक दिन हंसने के नाम समर्पित होना जरूरी है।