किसानों पर लाठीचार्ज गलत, दोषी पर हो कार्रवाई : संदीप
युवा जजपा नेता संदीप गढ़ी ने कहा कि कुरुक्षेत्र में किसानों पर हुए लाठीचार्ज की घटना का वे विरोध करते हैं।
By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Sep 2020 09:17 AM (IST)Updated: Mon, 14 Sep 2020 09:17 AM (IST)
जागरण संवाददाता, कैथल : युवा जजपा नेता संदीप गढ़ी ने कहा कि कुरुक्षेत्र में किसानों पर हुए लाठीचार्ज की घटना का वे विरोध करते हैं। किसानों को अपनी बात रखने से रोका जा रहा है जो कि किसानों के साथ अन्याय है। वे करनाल रोड स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि किसान शांतिप्रिय तरीके से तीन अध्यादेशों के खिलाफ एकमत हो रहे थे। यह किसानों का अधिकार है कि वे अपनी आवाज उठा सकें। ऐसे में उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया। लाठीचार्ज के मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें