दयानंद सरस्वती के निवारण दिवस पर 11 कुंडीय यज्ञ का आयोजन
डीएवी स्कूल में स्वामी दयानंद सरस्वती के निवारण दिवस पर ग्यारह कुण्डीय यज्ञ और ऋषि का लंगर का आयोजन किया गया। इस आयोजन में स्कूल के सभी छात्रों ने भाग लिया।
संवाद सहयोगी, सीवन : डीएवी स्कूल में स्वामी दयानंद सरस्वती के निवारण दिवस पर ग्यारह कुण्डीय यज्ञ और ऋषि का लंगर का आयोजन किया गया। इस आयोजन में स्कूल के सभी छात्रों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पंचायत समिति चेयरपर्सन अनीता मुंजाल ने शिरकत की। स्कूल की प्रधानाचार्या स्नेह जिदल ने स्वामी दयानंद सरस्वती के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके बारे में विस्तार से बताया। मुख्यातिथि अनीता मुंजाल, स्नेह जिदल, भारती रहेजा, जोनी चुघ, सुमन वधवा, गोल्डी बोगरा व स्कूल के सभी बच्चों ने यज्ञ में पूर्णाहुति डाली। इसके पश्चात विशाल लंगर का आयोजन किया गया जिसमें सभी ने प्रभु प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ ने सहयोग किया।