नववर्ष 2020 में राजा बुध और मंत्री होंगे चंद्रमा
नववर्ष का आरंभ राशि कुंभ पूर्व भाद्रपद लग्न कन्या तिथि षष्ठी से आरंभ हो रहा है। इस तरह से यह वर्ष शुभ सिद्ध होगा। नए वर्ष का राजा बुध और मंत्री चंद्रमा होंगे। ज्योतिष वास्तुविद पंडित राजकुमार शास्त्री के अनुसार इस वर्ष की कुंडली का अध्ययन करने के बाद ज्ञात होता है कि कुंडली के चौथे भाग में पंचग्रही योग बना हुआ है जोकि शुभ होता है।
जागरण संवाददाता, कैथल : नववर्ष का आरंभ राशि कुंभ, पूर्व भाद्रपद लग्न कन्या तिथि षष्ठी से आरंभ हो रहा है। इस तरह से यह वर्ष शुभ सिद्ध होगा। नए वर्ष का राजा बुध और मंत्री चंद्रमा होंगे। ज्योतिष वास्तुविद पंडित राजकुमार शास्त्री के अनुसार इस वर्ष की कुंडली का अध्ययन करने के बाद ज्ञात होता है कि कुंडली के चौथे भाग में पंचग्रही योग बना हुआ है, जोकि शुभ होता है। लग्न स्वामी बुध गोचर कर रहा है। यह वर्ष इस प्रदेश के लिए राजनैतिक सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से शुभ रहेगा। राजकीय कार्यो में चंद्रमा छटे भाग में गोचर करने के कारण थोड़ी अस्थिरता बनी रह सकती है।
कैथल जिला 1 नवंबर, 1989 को अस्तित्व में आया। जिले की मिथुन राशि बनती है। इसका स्वामी बुध है नववर्ष का राजा भी बुध है, इस कारण जिले के लिए यह वर्ष प्रगति कारक रहेगा। व्यापारिक दृष्टि से चावल उद्योग का राहत देने वाला हो सकता है। उसका कारण चंद्रमा का मंत्री होना है, क्योंकि चंद्रमा सफेद वस्तुओं का कारक है। शनि को ज्योतिष में बड़ा महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है, जो 24 जनवरी, 2019 को राशि परिवर्तन करेगा। जिससे जिले में पूरा वर्ष राजनैतिक और प्रशासिनक संरगर्मीया बनी रहेगी। शिक्षा की दृष्टि से शिक्षा जगत में शहर के विद्यार्थी उपलब्धि हासिल करेंगे। जिसका कारण गुरु का धनी राशि में गोचर करना है।