विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा के कलायत नागरिक अस्पताल में 48 साल बाद शुरू हुई ऑपरेशन की सुविधा, मरीजों को मिली बड़ी राहत

Published: Wed, 30 Sep 2026 03:32 PM (IST)

कलायत के उपमंडल नागरिक अस्पताल में 48 साल बाद पाइलोनाइडल साइनस का सफल ऑपरेशन हुआ, जिसे जनरल सर्जन डॉ. अखिल भौरिया और उनकी टीम ने अंजाम दिया।

हरियाणा के कलायत अस्पताल में 48 साल बाद शुरू हुई ऑपरेशन की सुविधाएं (फाइल फोटो)

हरियाणा के कलायत अस्पताल में 48 साल बाद शुरू हुई ऑपरेशन की सुविधाएं (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कलायत अस्पताल में 48 साल बाद पाइलोनाइडल साइनस ऑपरेशन।

  2. जनरल सर्जन डॉ. अखिल भौरिया और टीम ने सफल सर्जरी की।

  3. स्थानीय लोगों को अब बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।

रणबीर धानियां, कलायत। क्षेत्र कलायत के उप मंडल नागरिक अस्पताल की छत के नीचे करीब 48 वर्ष बाद पाइलोनाइडल साइनस जैसा ऑपरेशन हुआ।

जनरल सर्जन डॉ. अखिल भौरिया व उनकी टीम ने यह सफलता प्राप्त की। इसके लिए एसएमओ डॉ. किरण सिंधु, डॉ. साहिल, डॉ.हिमाशू, ओटी टेक्निशियन अरविंद कुमार, नर्सिंग आफिसर सरोज देवी, स्वास्थ्य निरीक्षक सुरेश कुमार व अन्य स्टाफ ने बधाई दी है। 

उधर शासन-प्रशासन के साथ आम लोग भी इस मजबूत होती स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उत्साहित हैं। विशेष रूप से एसडीएम अजय हुड्डा ने इसके लिए खुशी जाहिर करते हुए डॉ. भौरिया व उनकी टीम की प्रशंसा की है।

अब तक इस प्रकार के आपरेशनों की सुविधा के लिए क्षेत्र के लोगों को बड़े नगरों व महानगरोंं की डगर तय करनी पड़ती रही है। हाल में प्रदेश मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से किए गए विशेष आग्रह पर जरनल सर्जन डॉ. अखिल भौरियां की नियुक्ति हुई है। अपनी नियुक्ति केे साथ ही डॉ. भौरिया ने अपनी काबिलियत का बड़ा प्रमाण पेश किया है।

वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. किरण सिंधु ने बताया कि उपमंडल नागरिक अस्पताल में डॉ. अखिल भौरिया ने जरनल सर्जन पद की जिम्मेवारी संभाली। उनकी नियुक्ति के बाद उपमंडल नागरिक अस्पताल में आम जनता को अब हर्निया, हैमरीहाइड, पाइल्स फिशर फिस्टूला हाइड्रोसेल, वेरिकोसेले, ब्रेस्ट लंप, लिपोमा, लोकल स्वेलिंग, ट्यूबेक्टमी, वेसेक्टमी और लोकल स्वेलिंग जैसे ऑपरेशन के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में प्राइवेट अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। कलायत और आस पास के सभी नागरिकों को यह सुविधा उपलब्ध होगी।

थ्री टायर स्वास्थ्य सेवाओंं को मजबूत करने का लक्ष्य

विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूनिसेफ के सहयोग से वर्ष 1978 मेें रूस के शहर अल्माटी में घर की चौखट पर सभी को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने केे समझौते के बाद पहली बार कलायत नागरिक उप मंडल अस्पताल में बड़े नगरों एवं महानगरोंं की तर्ज पर आपरेशन जैसी सुविधाओं की शुरूआत हो गई है।

स्वास्थ्य निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि इस समझौते में भारत देश सहित दुनिया के 120 देशों ने सहमति जताई थी। इसमें वर्ष 2000 तक सभी के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का लक्ष्य रखा गया था।

इसके तहत सेवाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने के लिए तीन स्तर बनाए गए थे। इसमें उप स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व पीएचसी शामिल रही। वर्ष 1980 में कलायत में पीएचसी स्थापित हुई। उस समय कलायत जिला जींद का संभाग था। इसलिए यह उझाना पीएचसी के अधीन आता था।

ये है पाइलोनाइडल साइनस

डॉ. अखिल भौरिया ने बताया कि पाइलोनाइडल साइनस एक ऐसी समस्या है जिसमें रीढ़ की हड्डी के निचले हिस्से में दोनों नितंबा के बीच की दरार में, त्वचा के नीचे बाल और मलबा फंसने या संक्रमण हो सकता है। इससे त्वचा में छोटा छेद या नली बन सकती है। इसके कारण त्वचा के नीचे बाल धंसना, लंबे समय तक बैठना, घर्षण-पसीना व शरीर पर अधिक बाल होने का जोखिम हो सकता है।

--------------