अंडर-19 जूडो प्रतियोगिता में कैथल की टीम रही प्रथम
हरियाणा स्कूली अंडर-19 में जिले की लड़कियों की जूडो टीम ने पहला स्थान हासिल किया। यह प्रतियोगिता एक नवंबर से तीन नवंबर तक फतेहाबाद में संपन्न हुई। लड़कियों की टीम ने 11 पदकों के साथ ट्रॉफी पर कब्जा किया।
जागरण संवाददाता, कैथल : हरियाणा स्कूली अंडर-19 में जिले की लड़कियों की जूडो टीम ने पहला स्थान हासिल किया। यह प्रतियोगिता एक नवंबर से तीन नवंबर तक फतेहाबाद में संपन्न हुई। लड़कियों की टीम ने 11 पदकों के साथ ट्रॉफी पर कब्जा किया। लड़कियों में 36 किलोग्राम भारवर्ग में ज्योति सौंगल ने पहला, 40 किलोग्राम में शीतल कैथल ने दूसरा, 44 किलोग्राम में माफी कैथल ने दूसरा, 57 किलोग्राम में ज्योति सौंगल ने दूसरा व 70 किलोग्राम में हीना बरोट ने दूसरा स्थान हासिल किया। लड़कों में 40 किलोग्राम में हरजीत सौंगल ने दूसरा। 45 किलोग्राम में सुमित ओएसडीएवी स्कूल ने दूसरा। 55 किलोग्राम में बिट्टू सौंगल ने दूसरा। 60 किलोग्राम में साहिल ने दूसरा। 90 किलोग्राम में कप्तान पीड़ल ने तीसरा व 90 प्लस किलोग्राम में दीपक सांघन ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इस प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों का चयन स्कूल नेशनल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। नेशनल प्रतियोगिता का आयोजन दिसंबर में दिल्ली में होगा। टीम के इंचार्ज गुरनाम ¨सह, नीरू, संदीप व मनोज थे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी जो¨गद्र हुड्डा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी शमशेर ¨सह सिरोही, दलीप ¨सह, राजबीर ¨सह, रामेश्वर धारीवाल, ईश्वर ने बधाई दी।