हरियाणा: कैथल के सेक्टर 18 में बनेगा सामुदायिक केंद्र, सवा आठ करोड़ रुपये का एस्टीमेट भेजा
कैथल के सेक्टर 18 में सवा आठ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक केंद्र को प्रशासनिक स्वीकृति मिल ...और पढ़ें

हरियाणा: कैथल के सेक्टर 18 में बनेगा सामुदायिक केंद्र (फाइल फोटो)
HighLights
सेक्टर 18 में सवा आठ करोड़ का सामुदायिक केंद्र स्वीकृत।
मार्केट निर्माण और सड़कों का कार्य भी प्रगति पर।
ग्योंग ड्रेन कवर होने से गंदगी से मिलेगी मुक्ति।
पुल वन टाप बाक्स-
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
फोटो नं. 12
-दो जगहों पर बनेगी मार्केट, जगह को फाइनल कर बजट के लिए भेजी गई है डिमांड
-सेक्टर 18 में सड़कों का निर्माण हो चुका है पूरा, सेक्टर 21 में कार्य जारी
-सेक्टर 18 से गुजर रही ग्योंग ड्रेन को भी किया जा रहा कवर, साढ़े नौ करोड़ रुपये की राशि होगी खर्च
जागरण संवाददाता, कैथल : शहर के सेक्टर 18 में बनाए जाने वाले सामुदायिक केंद्र के भवन को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। सवा आठ करोड़ रुपये के बजट का प्रस्ताव बनाकर विभाग को भेज दिया है, उम्मीद है कि सितंबर व अक्टूबर माह में इस प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू हो जाएगा। सामुदायिक भवन के बनने से यहां रहने वाले लोगों के साथ-साथ शहर के अन्य कालोनी व सेक्टरों में रहने वाले लोगों को भी फायदा होगा। बता दें कि इससे पहले सेक्टर 19 व 20 में सामुदायिक केंद्र का भवन बनाया हुआ है, हालांकि सेक्टर 20 के सामुदायिक भवन अब खंडहर हालत में है, जिसकी मरम्मत को लेकर डिमांड उठाई ज रही है। इसी प्रकार सेक्टर 21 में भी नए सामुदायिक भवन की मांग सेक्टर वासियों की तरफ से की जा रही है।
बाक्स-
सेक्टर 18 में मार्केट बनाने की भी उठाई जा रही मांग
सेक्टर 18 में अब कोई मार्केट नहीं है। यहां कुछ स्थानों पर सब्जी, फल सहित अन्य फास्ट फूड की रेहड़ी लगाई जा रही है। सेक्टर वासियों ने मार्केट के निर्माण की मांग कई बार उठाई जा चुकी है, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य नहीं हो पाया है। हालांकि एचएसवीपी की तरफ से दो जगह पर मार्केट बनाने के लिए जगह छोड़ी गई है, उम्मीद है कि जल्द ही मार्केट का निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। सेक्टर में मार्केट बनने से लोगों को काफी फायदा होगा। सेक्टर की जमीन में जिला नागरिक अस्पताल भी संचालित है।
बाक्स-
दो सेक्टरों में सड़क निर्माण का कार्य पूरा, एक में जारी
सेक्टर 18 में सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। कुल 84 सड़कों का निर्माण कार्य यहां हुआ है। ये सड़कें ब्लाक की बनाई गई हैं। इसी प्रकार सेक्टर 25 में भी सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। दोनों सेक्टरों में नई सड़कों के बनने से काफी फायदा लोगों को हुआ है। इसी प्रकार सेक्टर 21 में सड़कों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। सेक्टर 18 से गुजर रही ग्योंग ड्रेन को भी कवर किया जा रहा है। इसके कवर होने से लोगों को गंदगी से छुटकारा मिलेगा। अब ड्रेन में गंदगी जमा होने से लोगों को काफी दिक्कत आ रही है।
वर्जन
फोटो नं. 09
सवा आठ करोड़ से बनेगा सामुदायिक केंद्र : दीपक
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कनिष्ठ अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि सेक्टर 18 में सामुदायिक केंद्र का भवन बनाया जाएगा। इसके लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। इस पर करीब सवा आठ करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। वहीं दो जगह मार्केट भी बनाई जाएगी। इसके अलावा सड़कों का कार्य भी सेक्टर 18 व 25 में पूरा हो चुका है। सेक्टर 21 में सड़कें बनाई जा रही हैं। नई सड़कों से बनने से सेक्टर वासियों को काफी सुविधा हुई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -