विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैथल पुलिस में बड़ा फेरबदल, SP ने दो थाना प्रभारी बदले; इंस्पेक्टर गीता सिविल लाइन SHO बनीं

Published: Wed, 30 Sep 2026 03:16 PM (IST)

कैथल पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन ने जिले में बड़ा फेरबदल करते हुए दो थाना प्रभारियों सहित कई पुलिसकर्मियों का तबादला किया है।

कैथल पुलिस में बड़ा फेरबदल, SP ने दो थाना प्रभारी बदले (फाइल फोटो)

कैथल पुलिस में बड़ा फेरबदल, SP ने दो थाना प्रभारी बदले (फाइल फोटो)

HighLights

  1. एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कैथल पुलिस में किए तबादले।

  2. इंस्पेक्टर गीता सिविल लाइन थाना प्रभारी नियुक्त, रमेश खेदड़ कलायत भेजे गए।

  3. यह तबादले प्रशासनिक जरूरत के तहत एक रूटीन प्रक्रिया है।

जागरण संवाददाता, कैथल। जिला पुलिस में मंगलवार को बड़ा फेरबदल करते हुए एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने दो थाना प्रभारियों सहित एक चौकी इंचार्ज और 10 से अधिक पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर गीता को सिविल लाइन थाना प्रभारी लगाया गया है।

वहीं सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश खेदड़ को कलायत थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इंस्पेक्टर गीता इससे पहले सिटी थाना में लंबे समय तक थाना प्रभारी के पद पर तैनात रह चुकी हैं। कुछ दिन पहले वह छुट्टी पर चली गई थीं। अब छुट्टी से लौटने के बाद एसपी ने उन्हें सिविल लाइन थाना की कमान सौंपी है।

सब इंस्पेक्टर को समीक्षा शाखा में भेजा

वहीं कलायत थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर अमन को समीक्षा शाखा में भेजा गया है। समीक्षा शाखा में तैनात एएसआइ राजेश और मनजीत का तबादला सिटी थाना में किया गया है। इसके अलावा अरनौली चौकी इंचार्ज एएसआइ दयानंद का भी तबादला किया गया है। उनकी जगह सब इंस्पेक्टर राजबीर को अरनौली चौकी इंचार्ज लगाया गया है।

इसके अलावा जिला पुलिस में तैनात कई अन्य पुलिसकर्मियों को भी अलग-अलग स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है। तबादला आदेश जारी होने के बाद सभी पुलिसकर्मियों को नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

रुटीन प्रक्रिया के तहत किए तबादले: एसपी

एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि पुलिसकर्मियों के ये तबादले रूटीन प्रक्रिया के तहत किए गए हैं। पुलिस विभाग में प्रशासनिक जरूरत और कार्य व्यवस्था के अनुसार समय-समय पर पुलिसकर्मियों को इधर से उधर लगाया जाता है।