विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा: कैथल में प्लॉट बेचने के नाम पर आठ लाख की ठगी, परिवार के तीन सदस्यों पर केस दर्ज

Published: Thu, 27 Aug 2026 03:21 PM (IST)

कैथल में एक व्यक्ति को प्लॉट बेचने के नाम पर आठ लाख रुपये की ठगी का शिकार बनाया गया है। ...और पढ़ें

कैथल में प्लॉट बेचने के नाम पर आठ लाख की ठगी (जागरण फोटो)

कैथल में प्लॉट बेचने के नाम पर आठ लाख की ठगी (जागरण फोटो)

HighLights

  1. कैथल में प्लॉट बेचने के नाम पर ठगी।

  2. आठ लाख रुपये का ब्याना लेकर रजिस्ट्री से इनकार।

  3. तीन आरोपियों पर धोखाधड़ी और धमकी का केस।

जागरण संवाददाता, कैथल। एक व्यक्ति को प्लाट बेचने के नाम पर आठ लाख रुपये की ठगी की गई है। ब्याना की राशि तो ले ली गई, लेकिन समय आने पर रजिस्ट्री करवाने से मना कर दिया। गांव किठाना निवासी वेदपाल की शिकायत पर जनकपुरी कालोनी निवासी भीमा उर्फ भीम सिंह, उसकी पत्नी संतोष और बेटे मंजीत के विरुद्ध राजौंद थाना में केस दर्ज किया गया है।

शिकायत में बताया कि उसकी और भीम सिंह की पुरानी जान पहचान है। आरोपित ने उसे अपना एक 200 वर्ग गज का प्लॉट दिखाया था। 28 फरवरी को आरोपित के साथ प्लाट बेचने को लेकर बात कर ली थी। उनकी 6900 रुपये प्रति वर्गगज के हिसाब से बात पक्की हो गई थी। ब्याना के तौर पर आरोपितों को आठ लाख रुपये दे दिए थे।

उनके बीच एक जून को रजिस्ट्री करवाने की बात तय हो गई थी। तय दिन पर वह पूरे कागजात और पैसे लेकर राजौंद तहसील कार्यालय में पहुंच गया था। वहां काफी देर तक आरोपित नहीं आया तो उसके पास फोन किया। आरोपित ने कोई बहाना बनाकर आने से मना कर दिया। इस मामले को लेकर कई बार पंचायत भी हुई।

पंचायत में भी आरोपित बार-बार टाल मटोल करता रहा। तीन जुलाई को पता लगा कि उस प्लाट पर निर्माण कार्य चल रहा है। उसे पता लगा कि प्लाट आरोपित के नहीं उसकी पत्नी के नाम पर था। ऐसे में तीनों ने मिलकर उसके साथ प्लाट बेचने के नाम पर आठ लाख रुपये की ठगी की है।

इसके बाद दोबारा पंचायत हुई, लेकिन आरोपितों ने पैसे वापस देने से मना कर दिया। उसे धमकी दी कि अगर पुलिस को शिकायत की तो जान से मार देंगे। अब उसे और उसके परिवार को आरोपितों से जान का खतरा भी बना हुआ है। डीएसपी की प्रारंभिक जांच के बाद यह केस दर्ज किया गया है। राजौंद थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पीएसआइ रोहित को सौंप दी है।