कैथल में पेट्रोल पंप के मुनीम पर 35 लाख रुपये की ठगी का आरोप, ग्राहकों को देता था खुद का स्कैनर
पेट्रोल पंप के मुनिम चंद्रभान पर ग्राहकों से अपने स्कैनर के जरिए 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा ...और पढ़ें
-1788710417875_m.webp)
पेट्रोल पंप के मुनीम पर 35 लाख रुपये की ठगी का आरोप। फाइल फोटो
HighLights
मुनिम चंद्रभान पर 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप।
ग्राहकों से अपने स्कैनर में लेता था पेट्रोल-डीजल का भुगतान।
गुहला थाना में मुनिम व साथियों के खिलाफ केस दर्ज।
जागरण संवाददाता, कैथल। एक पेट्रोल पंप के मुनिम ने अपने साथियों के साथ मिलकर पंप मालिकों के साथ धोखाधड़ी कर ली। आरोप है कि पंप पर तेल डलवाने आए ग्राहकों से करीब 35 लाख रुपये अपने खाते के स्कैनर में लिए गए हैं। चीका निवासी ज्ञानचंद की शिकायत पर गांव कांगथली निवासी मुनिम चंद्रभान, बलबीर, जागर और माला राम के विरुद्ध गुहला थाना में केस दर्ज किया गया है।
शिकायत में बताया कि उनका थेह बुटाना में एक पेट्रोल पंप है। आरोपित चंद्रभान करीब आठ साल से पंप पर मुनिम था। करीब एक साल से चंद्रभान पेट्रोल व डीजल के रुपये ग्राहकों से सीधे अपने स्कैनर व गूगल-पे के माध्यम ले रहा था।
अप्रैल 2026 में पेट्रोल पंप के खातों का मिलान करने लगे तो पता चला कि चंद्रभान ने उनके साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी की हुई है। पूछा तो कहने लगा कि वह राशि वापस लौटा देगा। उसने कोई राशि वापस नहीं की। मई 2026 के बाद पेट्रोल पंप पर आना बंद कर गया। 20 जून को समाधा चौकी में शिकायत दी थी।
ज्ञानचंद ने बताया कि सात जुलाई को चंद्रभान उन्हें खरकड़ा बैंक में मिल गया। वह हिसाब-किताब करने के लिए पेट्रोल पंप पर आ गया, चंद्रभान ने अपनी चालाकी से अपने परिवार वालों को फोन करके अपहरण होने की बात कही। परिवार के लोगों ने डायल 112 को अपहरण होने की झूठी सूचना दे दी। उनके पंप पर दो जुलाई को 18 ला
ख रुपये, चार सितंबर को दो लाख रुपये, 28 मई को 11 लाख 50 हजार रुपये और तीन लाख रुपये ग्राहकों से लिए गए हैं। उन्हें शक है कि यह राशि भी आरोपित ने अपने खातों में भेजी है। गुहला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच एएसआई महेंद्र को सौंप दी है।
