विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैथल में करोड़ों रुपये से संवरेंगी शहर की सड़कें, 27 लाख की लागत बनेगी 60 मीटर सीसी रोड; दीपावाली बाद शुरू होगा काम

Published: Sat, 24 Oct 2026 04:12 PM (GMT+05:30)

कैथल नगर परिषद शहर में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करेगी, जिसमें सड़कों का निर्माण और पार्कों में शेड बनाना शामिल है।

कैथल में करोड़ों से संवरेंगी शहर की सड़कें (फाइल फोटो)

कैथल में करोड़ों से संवरेंगी शहर की सड़कें (फाइल फोटो)

HighLights

  1. नगर परिषद कैथल शहर में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करेगी।

  2. टूटी सड़कों का निर्माण और पार्कों में नए शेड बनेंगे।

  3. दीपावली के बाद प्रमुख सड़कों का काम होगा शुरू।

जागरण संवाददाता, कैथल। नगर परिषद शहर की सड़कों और अन्य विकास कार्यों पर करोड़ों रुपये खर्च करेगी। इनमें नगर परिषद के सामने टूटी सड़क का निर्माण भी शामिल है। दुकानदारों की मांग पर इस सड़क का काम दीपावली के बाद शुरू किया जाएगा। 60 मीटर लंबी यह सड़क सीसी की बनेगी और इस पर करीब 27 लाख रुपये खर्च होंगे।

सड़क पर गहरे और बड़े गड्ढे होने से लोगों को परेशानी हो रही है। वाहन पलटने का डर बना रहता है और दोपहिया वाहन चालकों को विशेष रूप से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

नगर परिषद ने जुलाई में सड़क का टेंडर जारी किया था और काम शुरू होना था। दुकानदारों की मांग पर अब इसे दीपावली तक रोक दिया गया है। सोमवार से कई सड़कों पर पैचवर्क का काम शुरू होगा।

शहर में लाखों रुपये से बनेंगी वर्षों से टूटी सड़कें

नरवानिया बिल्डिंग की सड़क पर वर्षों से गड्ढे हैं। इसका निर्माण करीब 60 लाख रुपये से होगा। जनता मार्केट की सड़क पर करीब 40 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

वार्ड नंबर 24 में ब्रह्माकुमारी आश्रम, रोटरी क्लब, पंजाबी वेलफेयर सभा के भवन और गीता भवन मंदिर में 21-21 लाख रुपये से शेड बनाए जाएंगे। मैन बाजार से रेलवे गेट तक की सड़क पर 60 लाख रुपये खर्च होंगे। इन सभी कार्यों के टेंडर जारी किए जा चुके हैं। ट्रैक्टर मार्केट की सड़क का निर्माण भी जारी है।

देवी लाल पार्क में 20 लाख से बनेगा शेड

सेक्टर 20 स्थित देवी लाल पार्क में 20 लाख रुपये से योगा शेड बनाया जाएगा। सेक्टर के ब्लाक ए और सी की सड़कों पर करीब 50 लाख रुपये खर्च होंगे। सेक्टरवासियों की यह मांग लंबे समय से लंबित थी। सैनी भवन में भी विकास कार्य चल रहा है। ढांड रोड पर सावित्री बाई फूले चौक का निर्माण जल्द शुरू होगा।


नगर परिषद चेयरपर्सन सुरभि गर्ग ने बताया कि बाजारों की कई मुख्य सड़कों का निर्माण होना है। इनमें नगर परिषद के सामने बनने वाली 60 मीटर की सीसी सड़क भी शामिल है। दुकानदारों की मांग पर इसका काम दीपावली तक रोक दिया गया है। कई सड़कों पर पैचवर्क भी किया जाएगा। सेक्टर 20 के देवी लाल पार्क में योगा शेड और सड़कें बनाई जाएंगी। चौक-चौराहों का सुंदरीकरण करने के साथ धर्मशालाओं में भी विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। -सुरभि गर्ग, चेयरपर्सन, नगर परिषद।