हैंडबॉल में कैथल ने पंचकूला को 24-04 के अंतर से हराया
अंबाला रोड स्थित छोटू राम इंडोर स्टेडियम में दो दिवसीय राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता शुरू की गई। प्रतियोगिता जिला हैंडबॉल संघ की ओर से करवाई जा रही हैं। पूरे हरियाणा से लड़के व लड़कियों की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश गर्ग नौच ने किया। उन्होंने कहा कि खेल आज के समय की सबसे बड़ी मांग है।
जागरण संवाददाता, कैथल : अंबाला रोड स्थित छोटू राम इंडोर स्टेडियम में दो दिवसीय राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता शुरू की गई। प्रतियोगिता जिला हैंडबॉल संघ की ओर से करवाई जा रही हैं। पूरे हरियाणा से लड़के व लड़कियों की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश गर्ग नौच ने किया। उन्होंने कहा कि खेल आज के समय की सबसे बड़ी मांग है। पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी युवाओं के लिए बहुत जरूरी हैं। संघ की ओर से यह प्रतियोगिता करवाई गई है जो खिलाड़ियों के लिए हौसला बढ़ाने का काम करेगी। संघ के जिला सचिव दिलावर ¨सह ने बताया कि संघ की ओर से 13वीं मिनी स्टेट प्रतियोगिता व 14वीं सब जूनियर स्टेट प्रतियोगिता करवाई जा रही है। पूरे हरियाणा से करीब एक हजार खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। आज प्रतियोगिता में लड़कियों के मुकाबलों के साथ फाइनल मुकाबले भी करवाए जाएंगे। बाहर से आए खिलाड़ियों के रहने व खाने का प्रबंध भी संघ की ओर से किया गया है। इस मौके पर संघ के प्रधान राजेश कुमार, अश्वनी अग्रवाल, कोच विजय कुमार, कोच गुरमीत ¨सह, प्रशांत राय, जोगेंद्र ¨सह, विजय कुमार मौजूद थे। बॉक्स
ये रहे प्रतियोगिता के पहले दिन के परिणाम
प्रतियोगिता में कैथल ने जींद को 14-10 के अंतर से हराया। जींद ने पलवल को 11-06 के अंतर से हराया। कैथल ने पंचकूला को 24-04 के अंतर से हराया। पानीपत ने रेवाड़ी को 12-08 के अंतर से हराया। सोनीपत ने करनाल को 14-09 के अंतर से हराया। सिरसा ने गुरुग्राम को 20-10 के अंतर से हराया। झज्जर ने अंबाला को 23-15 के अंतर से हराया। गुरुग्राम ने सिरसा को 16-07 के अंतर से हराया। कुरुक्षेत्र ने चरखी दादरी को 08-02 के अंतर से हराया। सोनीपत ने फतेहाबाद को 13-03 के अंतर से हराया।