जोध सिंह प्रधान व दीपक दुआ सहसचिव नियुक्त
एचएसइबी वर्कर्स यूनियन कैथल यूनिट के प्रधान सचिव सह अधिकारियों ने तीसरे चरण में आप्रेशन सब यूनिट नंबर एक कैथल का चुनाव करवाया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Jul 2019 09:15 AM (IST)Updated: Fri, 26 Jul 2019 09:15 AM (IST)
जासं. कैथल : एचएसइबी वर्कर्स यूनियन कैथल यूनिट के प्रधान सचिव सह अधिकारियों ने तीसरे चरण में आप्रेशन सब यूनिट नंबर एक कैथल का चुनाव करवाया। सर्व-सम्मति से पदाधिकारियों का चयन हुआ। इसमें चुने गए जोध सिंह को प्रधान, कर्ण नैन को सचिव, राहुल को उपप्रधान, दीपक को सह सचिव, मनोज कुमार को कोषाध्यक्ष, भीम सिंह को संगठनकर्ता नियुक्त किया।
इसके बाद नवनियुक्त कार्यकारिणी ने पौधा रोपण भी किया। चौथे चरण के चुनाव में आप्रेशन नंबर दो व डिवीजन सर्कल सब यूनिट का शनिवार को चुनाव होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें