जींद उपचुनाव में कांग्रेस के लिए खोटा सिक्का साबित होंगे सुरजेवाला: गुर्जर
भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस को जींद उपचुनाव के लिए कोई उम्मीदवार नहीं मिला। अंत में रणदीप सुरजेवाला को उम्मीदवार घोषित किया गया है। सुरजेवाला कांग्रेस के लिए खोटा सिक्का साबित होंगे।जागरण संवाददाता, कैथल : भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस को जींद उपचुनाव के लिए कोई उम्मीदवार नहीं मिला। अंत में रणदीप सुरजेवाला को उम्मीदवार घोषित किया गया है। सुरजेवाला कांग्रेस के लिए खोटा सिक्का साबित होंगे।
जागरण संवाददाता, कैथल : भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस को जींद उपचुनाव के लिए कोई उम्मीदवार नहीं मिला। अंत में रणदीप सुरजेवाला को उम्मीदवार घोषित किया गया है। सुरजेवाला कांग्रेस के लिए खोटा सिक्का साबित होंगे। वे अंबाला रोड स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सुरजेवाला ने कैथल में सिर्फ कागजों में ही विकास करवाया है। अब जींद की जनता को झूठे आश्वासन देंगे और विकास की बड़ी-बड़ी बातें करेंगे। कांग्रेस के कुछ बड़े नेता ही सुरजेवाला की लुटिया डूबोने का काम करेंगे। सुरजेवाला के यहां से जाने से या दोबारा आने से यहां की राजनीति में कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। उन्होंने हमेशा भ्रष्टाचार की राजनीति की है उनका जनता से कोई लेना देना नहीं है।
भाजपा के उम्मीदवार डॉ. कृष्ण मिड्ढा का नामांकन दाखिल करवा दिया गया है। जींद उपचुनाव में भाजपा ही भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी। जेजेपी पार्टी, इनेलो व कांग्रेस में कोई भी दमदार उम्मीदवार मैदान में नहीं है।
बॉक्स
एकजुट हुए सभी भाजपा नेता
कांग्रेस उम्मीदवार की घोषणा होने के बाद जिले से सभी वरिष्ठ भाजपा नेता एकत्रित हुए। सुरजेवाला अगर चुनाव हार जाते हैं तो कैथल के चुनावों में भाजपा नेताओं को फायदा होगा। इस मौके पर पूर्व भाजपा प्रत्याशी राव सुरेंद्र ¨सह, पूर्व विधायक लीला राम, प्रांतीय प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल शर्मा, वन विकास निगम के चेयरमैन अरूण सर्राफ, राजेंद्र शर्मा स्लेटी, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश गर्ग नौच, संजय भारद्वाज, विक्की शर्मा मौजूद थे।