जेसीआइ को मिले16 अवार्ड
जागरण संवाददाता, कैथल : घरौंडा में आयोजित जेसीआइ इंडिया जोन-वन की मिड कांफ्रेंस में जेसी
जागरण संवाददाता, कैथल : घरौंडा में आयोजित जेसीआइ इंडिया जोन-वन की मिड कांफ्रेंस में जेसीआइ कैथल स्टार की उपलब्धियों के लिए 16 अवार्ड प्रदान किए गए। जेसीआई कैथल स्टार के प्रधान वरुण जैन के नेतृत्व में टीम को यह अवार्ड प्रदान किए गए।
इस कार्यक्रम में जेसीआइ इंडिया जोन-वन के प्रधान दीदारजीत ¨सह व उप-प्रधान विनोद कंसल, प्रधान वरुण जैन, जेसी उमेश गोयल व जेसी अमित गोयल ने विभिन्न वर्गों में 16 अवार्ड जीते। वरुण जैन ने बताया कि कांफ्रेंस में जेसीआइ कैथल स्टार द्वारा आयोजित किए गए विभिन्न कार्यो की गतिविधियों का उल्लेख किया गया। जेसीआइ कैथल स्टार की सामाजिक क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियों के परिणामस्वरुप उन्हें कई सम्मान से नवाजा गया।
उत्कृष्ट संस्था का पुरस्कार, व्यापार क्षेत्र में उत्कृष्ट अवार्ड, प्रबंधन क्षेत्र में उत्कृष्ट अवार्ड, जेजे ¨वग के लिए उत्कृष्ट पुरस्कार, महिला ¨वग के लिए उत्कृष्ट पुरस्कार, प्रोग्राम क्षेत्र में तीन विशेष मान्यता पुरस्कार, प्रशिक्षण क्षेत्र में दो विशेष मान्यता पुरस्कार, जीएसटी संगोष्ठी के लिए विशेष मान्यता पुरस्कार, चार प्रशंसा का प्रमाणपत्र सम्मान संस्था को मिले। अवार्ड प्राप्त करने पर जेसीआइ कैथल स्टार के प्रधान वरुण जैन ने खुशी जताते हुए जेसीआइ इंडिया जोन के आए हुए सदस्यों का धन्यवाद किया।