जनक्रांति रथयात्रा से प्रदेश में होगा राजनीतिक परिवर्तन : शोरेवाला
पूर्व वित्त मंत्री चरणदास शोरेवाला के बेटे एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनिल शोरेवाला रविवार को अपने कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सह हुड्डा की टोहाना में जनक्रांति रथयात्रा में शामिल होने के लिए रवाना हुए। वाददाता, कैथल : पूर्व वित्त मंत्री चरणदास शोरेवाला के बेटे एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता
जागरण संवाददाता, कैथल : पूर्व वित्त मंत्री चरणदास शोरेवाला के बेटे एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनिल शोरेवाला रविवार को अपने कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सह हुड्डा की टोहाना में जनक्रांति रथयात्रा में शामिल होने के लिए रवाना हुए। शोरेवाला ने कहा कि इस जनक्रांति रथयात्रा से भाजपा सरकार में हड़कंप मचा हुआ है और आने वाले लोस व विस चुनावों में कांग्रेस के लिए सत्ता पथ तैयार करने वाली यात्रा साबित होगी। कांग्रेस सरकार के 10 साल के शासनकाल में जो विकास हुए हैं अब जनता उन्हें याद कर रही है। भाजपा ने केवल जनता को धोखा देने का काम किया है। आज हर वर्ग भाजपा की नीतियों से दुखी है। इस मौके पर प्रवीण अठवाल, राजेश सिसौदिया, विक्रम ¨सह, रूपम गर्ग, बसंत, अंग्रेज ¨सह, बल¨वद्र धर्मवीर चंदेल, मुकेश नाथ, प्रीत धीमान, रवि शर्मा, रामपाल, प्रदीप शर्मा आदि मौजूद थे। रथयात्रा से भाजपाई बौखलाएं : सुधीर
कैथल : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सह हुड्डा की टोहाना में जनक्रांति रथयात्रा को लेकर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव सुधीर मेहता अपने कार्यकर्ताओं के साथ रवाना हुए। उन्होंने कहा कि इस यात्रा से भाजपा के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। कांग्रेस के शासनकाल में प्रदेश का विकास हुआ है। भाजपा केवल जनता से झूठे वादे करने में लगी हुई है। इस अवसर पर रामकुमार, जसवंत ¨सह, कर्मबीर वर्मा, संजय, नरेश मित्तल, बलदेव गुप्ता, सतीश कुमार, कृष्ण कुमार, नरेश बतरा, रामफल आदि मौजूद थे।