Move to Jagran APP

इंद्र¨सह नौच ने 15 सदस्यीय कार्यकारिणी सहित संभाली जाट संस्था की कमान

जाट संस्था में चुनाव संपन्न होने के बाद शनिवार को सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया। बीएड कॉलेज के हाल में शपथ ग्रहण समारोह हुआ।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Feb 2019 08:21 AM (IST)Updated: Sun, 24 Feb 2019 08:21 AM (IST)
इंद्र¨सह नौच ने 15 सदस्यीय कार्यकारिणी सहित संभाली जाट संस्था की कमान
इंद्र¨सह नौच ने 15 सदस्यीय कार्यकारिणी सहित संभाली जाट संस्था की कमान

जागरण संवाददाता, कैथल : जाट संस्था में चुनाव संपन्न होने के बाद शनिवार को सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया। बीएड कॉलेज के हाल में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। प्रधान इंद्र ¨सह नौच, उप-प्रधान राकेश नैन, महासचिव शमशेर ¨सह ढुल व कोषाध्यक्ष गुरदयाल ¨सह नैन को 11 सदस्यीय कार्यकारिणी के साथ शपथ ली। 13 जनवरी को चुनाव के बाद बनी एडहॉक कमेटी ने संस्था का पूरा लेखा जोखा पेश किया और सभी रजिस्टर नई कार्यकारिणी को सौंप दिए। एडहॉक कमेटी ने एक एक कर संस्था की सभी गतिविधियों की जानकारी दी। नई कार्यकारिणी को संस्था की जिम्मेदारी दिए जाते समय संस्था के खाते में दो करोड़ 80 लाख रुपये खजाना जमा है। हालांकि एक कोलेजियम सदस्य सत्यवान शेरगढ़ ने इस बात पर एतराज जताया कि एडहॉक कमेटी ने पिछली कार्यकारिणी के कार्यकाल की प्रशंसा करने में कोताही बरती, क्योंकि जब पिछली कार्यकारिणी ने कमान संभाली थी तो संस्था पर आठ लाख रुपये का कर्ज था और आज करीब तीन करोड़ की राशि खाते में है।

loksabha election banner

सर्वसम्मति के लिए किया सम्मानित

-संस्था में सर्वसम्मति कराने के प्रयासों के लिए प्रधान की पद की दौड़ में रहे खुराना गांव के सरपंच रामफल मलिक और हरपाल ¨सह को सम्मानित किया। बलकार नैन को व्यक्तिगत सेवाओं और चुनाव अधिकारी जय प्रकाश जागलान, सहायक चुनाव अधिकारी रणबीर ¨सह श्योकंद को चुनाव को संपन्न कराने पर सम्मानित किया गया।

संस्था के पूर्व प्रधान ने दीं शुभकामनाएं

-संस्था के पूर्व प्रधान फौजी रणबीर ¨सह ढुल कुछ कार्यकारिणी सदस्यों के साथ शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे और उन्होंने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संस्था की भलाई के लिए कुछ चीजों को प्राथमिकता के साथ करने की सलाह भी दी।

संस्था को लेकर ऊंचाई पर ले जाने का करें काम

-सुझाव मांगने पर कोलेजियम सदस्य करनैल ¨सह ने संस्था में गिरते शिक्षा के स्तर को सुधारने की मांग की। उन्होंने कहा कि कुछ वर्षो में संस्था में अपने लोगों को एडजस्ट करने के लिए अच्छे शिक्षकों की भर्ती नहीं हो पाई। संस्था के पास अच्छे भवन व खुले पार्क होने के बाद भी बच्चे नहीं हैं। उन्होंने नई कार्यकारिणी से शिक्षा के स्तर में सुधार लाने की दिशा में कार्य करने की अपील की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.